बिलासपुर: एसपी के निर्देश पर महाअभियान, 126 वारंटी गिरफ्तार, चाकूबाजों पर कसा शिकंजा

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* के निर्देश पर शनिवार को बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ *व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* चलाया गया।

अभियान की उपलब्धियां:
– 126 वारंटी गिरफ्तार:* अभियान के दौरान *28 स्थाई वारंट* एवं *98 गिरफ्तारी वारंट* की तामिली की गई।
– 5 फरार आरोपी दबोचे:* लंबे समय से फरार चल रहे *05 आरोपियों* के विरुद्ध प्रभावी दबिश देकर गिरफ्तारी की गई।
– गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई:* निगरानी सूची के *43 गुंडा-बदमाशों* की चेकिंग कर *13* के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
– चाकूबाजों पर शिकंजा:* संपत्ति संबंधी अपराधियों एवं *05 चाकूबाजों* की चेकिंग कर *25* लोगों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर वारंटों की तामिली सुनिश्चित की तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की।

एसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा

9098970709

Leave A Reply

Exit mobile version