दिनांक 06.09.2026

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा नाबालिक बालक/बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कार्यवाही की गई ।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

 

• दिनांक 14.06.2026 को फरियादी फरियादी रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी नाबालिक बच्ची जो 17 साल की हे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई, दौरान विवेचना अपहृता की दस्तयाबी  हेतु गठित टीम एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपहृत बालिका को आज दिनांक 06.09.2026 को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

 

• इसी प्रकार दिनांक 31.08.2026 को फरियादी रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी नाबालिक बच्ची जो 17 साल की हे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध  किया जाकर विवेचना की गई, दौरान विवेचना अपहृत बालिका को टीम के अथक मेहनत एवं तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से नाबालिक बालिका को आज दिनांक 06.09.2026 को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

 

विशेष भूमिका –  उपरोक्त दोनो दस्तयाबी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरी विष्णुशंकर जायसवाल, सउनि रामनाथ साकेत, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं सायबर सेल से आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply