फिरोजाबाद

 

 

 

 

अश्वनी जैन को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करने पर एम डी जैन इंटर कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

 

 

 

सिरसागंज:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर  जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण, टी एल एम से विद्यार्थियों को अध्ययन, विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान, महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों पर मंच संचालक की भूमिका का निर्वहन, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर की भूमिका में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव, विद्यार्थियों को संसद, चुनाव आदि की जानकारी एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है। उनको प्रदेश स्तर से सम्मानित होने से जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।

विद्यालय में अश्वनी जैन के अभिनंदन समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन के संयोजन में किया गया। नीरज जैन ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बताया कि जैन विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। विद्यालय में नागरिक शास्त्र मेला, संविधान पर विभिन्न कार्यक्रमों को कुशलता पूर्वक संचालित करने के साथ वह जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक भी हैं और उन्होंने अपने विद्यालय व जिले के विभिन्न विद्यालयों में एक हजार से अधिक विज्ञान प्रदर्शनियां एवं गतिविधियां आयोजित की हैं।  उनके द्वारा विद्यालय में सभी गतिविधियों में पूर्ण सक्रियता रहती है। हेमचन्द्र जैन ने बताया कि जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग से पहली बार राज्य स्तर पर शिक्षक सम्मानित हुए हैं।  यह जनपद के लिए गौरव का क्षण है।

अश्वनी कुमार जैन ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी, विद्यालय की प्रबन्ध समिति, सोसायटी,  समस्त विद्यालय परिवार, समस्त मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि काम ही पहचान है, उनका प्रयास सदैव यह रहा है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक और सृजनात्मक अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक का कर्तव्य केवल किताबें पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना भी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ नितिन मिश्र ने किया। इस अवसर पर संदीप जैन, संजय कटारा, राजकुमार, संजीव जैन, सुनील जैन, विष्णुमणि, शैलेन्द्र जैन, सत्यपाल सिंह, अमित जैन, शिवकुमार सिंह,  प्रशांत जैन, नितिन जैन, अंजय जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, परेश जैन, निर्भय जैन, परेश जैन, निशान्त जैन, ध्रुवकांत झा, योगेश श्रीवास्तव, धीरज जैन, राजेश सक्सेना, कुलदीप जैन, अमित कुमार जैन,  मनीष जैन, नवनीत प्रकाश जैन, प्रेम चन्द्र निमेष, रामवीर सिंह, विशाल यादव, विपुल जैन, हरिशंकर, सत्यकाम सिंह, मनोज शाक्य, विपुल जैन, संदीप सिंह, श्रीमती सुकीर्ति चतुर्वेदी, सरिता जैन, प्रीती जैन, स्वाती जैन, रंजना जैन, सारिका कुलश्रेष्ठ, साधना मोडवेल, अंजली जैन, साक्षी, पारुल कुशवाह, विधि जैन, साधना यादव, अशोक कुमार, जसवंत सिंह, अवनीश कुमार, मनीष, शिवम, अवनीश आदि उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave A Reply

Exit mobile version