रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी शेख नौशाद (31) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से 42 पाव (7.560 बल्क लीटर) देशी मसाला शराब, कीमत ₹4,200 और बिक्री की रकम ₹400 जप्त की गई है।
डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, एसीपी देवांश सिंह के नेतृत्व और थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल की कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर न्यूट्रल सिटी भाठागांव के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिपोर्ट, मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज

Comments are closed.