प्रहलाद मिश्रा बने विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, सभी पदाधिकारियों को दी बधाई
रायपुर। विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रहलाद मिश्रा को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने समाज के प्रमुख संरक्षक श्रद्धेय सत्यनारायण शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया, साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति भी कृतज्ञता जताई।
प्रहलाद मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों—श्याम शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रद्युम्न शर्मा (राष्ट्रीय सचिव), चरण शर्मा, दीपक शर्मा, रामचंद्र शर्मा, सुनील शर्मा एवं कचरु प्रसाद शर्मा को बधाई दी। साथ ही छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन के नव नियुक्त संगठन महामंत्री प्रीतिश शर्मा को भी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि सभी साथियों एवं छत्तीसगढ़ के विप्र समाज के सहयोग से वे संगठन को मजबूत बनाने और सौंपे गए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट:राजधानी रायपुर से प्रवीण शर्मा
