दुर्ग
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा बैठक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के कुल 270 से अधिक प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की बैठक में महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या एवं हत्या के प्रयास, एनडीपीएस तथा अन्य मामलों में दोषमुक्ति के कारणों पर गहन चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने, अभियोजन के साथ त्वरित समन्वय स्थापित करने एवं दोषसिद्धि प्रतिशत में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई को प्राथमिकता देते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाज में लगातार भय का वातावरण बनाने वाले अपराधियों पर कठोरतम दंडात्मक उपाय किए जाएँ। जिन अपराधियों को जमानत का लाभ मिल चुका है और वे पुनः अपराध में संलिप्त पाए जा रहे हैं, उनकी जमानत निरस्तीकरण हेतु माननीय न्यायालय में शीघ्र पहल करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्तियों की सतत निगरानी और नियमित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग श्री एस.एस. ध्रुव, उप निदेशक अभियोजन बालोद श्रीमती अनुरेखा सिंह, उप निदेशक अभियोजन बेमेतरा श्री आशीष कुमार सिन्हा, लोक अभियोजन श्री विनय अग्रवाल , लोक अभियोजन दुर्ग श्री सुनील चौरसिया एवं दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी—अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती मोनिका ठाकुर, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू , उपनिरीक्षक राम कुमार प्रधान, डाटा एंट्री ऑपरेटर तेजस्वी गौतम तथा पुलिस पी.आर.ओ. प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बागबाहरा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला: प्रभारी मंत्री दयाल दास, सांसद रूपकुमारी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया धरती मां को बचाने का संदेश
- गरियाबंद जिले के पैरीघूम्मर पर्यटन स्थल में स्थानीय ग्रामीणों ने किया श्रमदान पुलिस प्रशासन ने दी नशाखोरी के खिलाफ सख्त चेतावनी।
- *बसना विधायक कार्यालय में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन हेतु विशेष बैठक संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने रूपरेखा तैयार कर दिए आवश्यक निर्देश*
- *मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी*
- *राष्ट्रीय कवि संगम का सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी संपन्न, बिलासपुर और बालोद जिला इकाइयां सम्मानित*
- **मंडला जिले के बीजाडांडी के सिद्धांत सिटिजन होम वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को बंधक बनाने का आरोप बिना मर्जी ले गए वृद्ध आश्रम के नाम पर धोखाधड़ी*
- *हैहय कलचुरी कलार समाज कलचुरी फाउंडेशन सिवनी ने किया समाज के बच्चों का सम्मान*
- *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रदाय किए गए मंगलसूत्र संबंधी वायरल वीडियो का तथ्यात्मक खंडन*
