इंदौर

 

इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई के तहत आज 22 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई की।

जनसुनवाई में कुल 126 आवेदन आए। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें आपसी विवाद, पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी और बेटा-बहू द्वारा परेशान करने, जमीन-प्लॉट-मकान संबंधी धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन, सोलर पैनल लगाने के नाम पर धोखाधड़ी और साइबर/फाइनेंशियल फ्रॉड से जुड़ी रहीं।

पुलिस कमिश्नर ने एक-एक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को सामने और फोन पर ही त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से काउंसलिंग कर पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भी किया जा रहा है।

 

रिपोर्ट मनोजा कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version