माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन व श्रीमान डीजीपी महोदय मध्यप्रदेश के द्वारा मध्यप्रदेश मे नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक श्रीमति पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व गठीत टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 12 लाख 99 हजार मूल्य की अवैध मादक पदार्थ 642 ग्राम एमडी ड्रग्स, 05 कि.ग्रा. डोडाचुरा, मादक पदार्थ परिवहन मे प्रयुक्त दो मोटर सायकल, 5 मोबाईल फोन सहित 05 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण- दिनांक 25.09.2026 को उनि रामकिशन सिंघावत को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बघाना से धनेरिया होते हुवे चार व्यक्ति इस्माईल, पवन चौहान, कुशाल धनकानी तथा क्रिश सभी निवासीगण बघाना के एक काले रंग की हिरो स्प्लेंडर मोटर साईकल क्रमांक राज06बीएम6273 पर प्लास्टीक के कटे में डोडाचूरा व एमडी ड्रग्स रखकर बघाना छोटीसादडी रोड दशहरा मैदान ग्राम अरनिया कुमार में नाजिम हुसैन मुसलमान निवासी बघाना को देने जा रहे है तत्काल नाकाबंदी की जावे तो सफलता मिल सकती है सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम थाना बघाना द्वारा बघाना छोटी सादडी रोड ग्राम अरनिया फंटा आमरोड पर नाकाबंदी की गई थोडी देर बाद ग्राम धनेरियाकला तरफ से मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक काले रंग की हिरो स्प्लेंडर मोटर साईकल क्रमांक राज06बीएम6273 पर चार व्यक्ति एक प्लास्टिक का भरा हुआ कटा बीच में हाथ में पकड कर आते नजर आए जो उक्त भरा हुआ कटा एचएफ डिलक्स मोटर साइकल क्रमांक एमपी14एमएल2392 पर बैठे हुए व्यक्ति को दिया जिनको हमराही फोर्स व पंचानों की मदद से घरोबंदी कर पडका। मोटर साईकल क्रमांक राज06बीएम6273 को चलाने वाले व्यक्ति का नाम पता पुछते अपना नाम इस्माईल पिता अब्दुल रहमान उम्र 25 साल निासी स्कीम नंबर 08 बघाना व उसके पिछे हाथ में पकडकर प्लास्टिक का भरा हुआ कटा लेकर बैठे हुए व्यक्ति ने अपना नाम पवन पिता अमित चौहान उम्र 20 साल निवासी रामअवतार कालोनी बघाना व उसके पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कुशाल पिता गोविंद धनकानी उम्र 20 साल निवासी शक्तिनगर बघाना व क्रिश पिता शंकरलाल टिग्गा उम्र 20 साल निवासी बालाजी धाम बघाना व मोटर साइकल क्रमांक एमपी14एमएल2392 पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम
नाजिम हुसैन पिता राजिक हुसैन मुसलमान उम्र 23 साल निवासी बाबारामदेव मंदिर के सामने बघाना होना बताया जिनको मुखबीर सूचना से अवगत कराया जाकर एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए इस्माइल, पवन चौहान, कुशाल धनकानी, क्रिश तथा नाजिम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 642 ग्राम एमडी ड्रग्स, 05 कि.ग्रा. डोडाचुरा व दो मोटर सायकल व 5 मोबाईल फोन को विधिवत जप्त कर आरोपीगण इस्माइल पवन चौहान, कुशाल धनकानी, क्रिश तथा नाजिम को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम लिया गया उक्त आरोपीगण द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एमडी ड्रग्स अफजल मुसलमान निवासी कोर्ट के पास गली मंदसौर हालमुकाम नाका नंबर 04 बघाना के द्वारा देना बताया। थाना बघाना पर गिरफ्तारशुदा आरोपीगण इस्माइल, पवन चौहान, कुशाल धनकानी, क्रिश तथा नाजिम व अन्य सहआरोपी अफजल मुसलमान के विरूद्ध धारा 8, 22, 15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 318/2026 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
जप्त मनुका –
01 – अवैध मादक पदार्थ कुल 642 ग्राम एमडी ड्रग्स, 05 कि.ग्रा. डोडाचूरा कुल किमती 12 लाख 99 हजार रूपये 02 – एक काले रंग की हिरो स्प्लेंडर मोटर साईकल क्रमांक राज06बीएम6273 किमती 50 हजार रूपये
03- एक एचएफ डिलक्स मोटर साइकल क्रमांक एमपी14एमएल2392 किमती 50 हजार रूपये
04- पांच मोबाईल फोन किमती 1 लाख 50 हजार रूपये
गिरफ्तार आरोपीगण –
01- इस्माईल पिता अब्दुल रहमान उम्र 25 साल निासी स्कीम नंबर 08 बघाना
02- पवन पिता अमित चौहान उम्र 20 साल निवासी रामअवतार कालोनी बघाना
03- कुशाल पिता गोविंद धनकानी उम्र 20 साल निवासी शक्तिनगर बघाना
04-क्रिश पिता शंकरलाल टिग्गा उम्र 20 साल निवासी बालाजी धाम बघाना
05- नाजिम हुसैन पिता राजिक हुसैन मुसलमान उम्र 23 साल निवासी बाबारामदेव मंदिर के सामने बघाना
सह आरोपीगण –
01-अफजल मुसलमान निवासी कोर्ट के पास गली मंदसौर हालमुकाम नाका 4 बघाना ।
सहरानीय भूमिका उक्त कार्यवाही मे बघाना थाना प्रभारी पुष्पा चौहान, उप निरीक्षक रामकिशन सिगावत प्रधान आरक्षक मनोज ओझा ,आर वीरेन्द्र सिंह आर कारूलाल गुजर्र , आर प्रकाश बीस्ट एवं सायबर टीम प्रभारी प्रदीप शिंदे टीम का
सराहनीय योगदान रहा।
ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच







