स्लग – नदी में नहाने गए दो बालक लापता
एंकर:
बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अटल आवास स्थित मधुबन मुक्तिधाम के पास नदी में नहाने गए दो बालक अचानक लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, वहीं एसडीआरएफ की टीम ने नदी में दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
वीओ-1:
जानकारी के मुताबिक 12 वर्षीय अयान और 16 वर्षीय इमरेज नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी किनारे उत्खनन की वजह से कुछ हिस्सों में जलभराव काफी गहरा है, जिसके कारण दोनों बच्चों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
वीओ-2:
घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और इसके बाद नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पानी के अंदर पेड़ और कचरा होने के कारण तलाशी अभियान में भी चुनौती सामने आ रही है।
वीओ-3:
उधर बच्चों के परिजन नदी किनारे रोते-बिलखते अपने बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी के गहरे हिस्सों में तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों बालकों के मिलने की पुष्टि नहीं हुई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा







