नीमच
जेल में कैप पहनकर जा रहा था जिसके अंदर नशीली गोलियां छुपा रखी थी जिसे पकड़ा गया एनडीपीएस का कैदी सिर पर लगाई टोपी में छुपा रखी थीं नशीली गोलियां, चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा कैदी राजसमंद से ट्रांसफर होकर आया नीमच जेल में एनडीपीएस एक्ट के एक शातिर कैदी ने सिर पर पहनने वाले टोपी कैप की सिलाई में नशीली गोलियां छुपा रखी थीं। हालांकि, जेल में प्रवेश से पहले कड़ी निगरानी और तलाशी के दौरान मुस्तैद जेल प्रहरियों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।
तलाशी में खुला राज, सिलाई के अंदर मिलीं गोलियां
जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस मामले में विचाराधीन कैदी श्रवण (पिता रतनलाल जाट) को हाल ही में पुलिस सुरक्षा के बीच राजसमंद जेल से नीमच शिफ्ट किया गया था। जेल मैनुअल के तहत जब उसकी बारीकी से तलाशी ली गई, तो प्रहरियों को उसके टोपे की बनावट कुछ संदिग्ध लगी। शक होने पर जब टोपे की सिलाई खोली गई, तो उसके अंदर से 2 नशीली गोलियां बरामद हुई

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply

Exit mobile version