सुकमा। विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन सुकमा में पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की एवं श्री मनीष कुंवर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।WhatsApp Image 2026 10 20 at 17.11.14 1
एसपी श्री मयंक गुर्जर ने शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस अधिकारियों और जवानों की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा कर्तव्य, साहस, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देती है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

Leave A Reply