​​रतनगढ़ क्षेत्र के डोराई पंचायत के दो गांवो में बे मौसम बारिश के बीच कुदरत के कहर का एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है।क्षेत्र के ग्राम चामुंडिया एवं सेमलिया (पालछा) में बुधवार 21 अक्टूबर को भरी दुपहरी मे लगभग तीन से चार बजे के बीच खेतों पर काम कर रही दो अलग-अलग महिलाओं पर एक ही समय पर आकाशीय बिजली काल बनकर टूट पड़ी।इस भीषण हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सबसे खास और चौंकाने वाली बात यह है।कि एक ही पंचायत क्षेत्र के दोनों गांवों के बीच का फासला मात्र 1 से 2 किलोमीटर ही है।और दोनों जगह एक ही समय पर बिजली गिरी।
​खेतों पर काम के दौरान हुआ हादसा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं अपने- अपने खेतों पर रोजमर्रा की तरह काम कर रही थीं।इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज चमक -गरज के साथ बारिश हुई एवं आकाशीय बिजली गिर गई।WhatsApp Image 2026 10 20 at 18.38.00 1
​ग्राम चामुंडिया में खेत पर काम कर रही कर्मा बाई पति मुकेश धाकड़ (उम्र 30 वर्ष) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं,जिन्हें तुरंत इनके परिजन विनोद धाकड़ के द्वारा रतनगढ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया।​वहीं महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सेमलिया (पालछा) में खेत पर काम कर रही सुगना बाई पति रतनलाल गुर्जर (उम्र 35 वर्ष) भी इसी आसमानी बिजली की आफत का शिकार हो गईं। सुगना बाई को उनके देवर कैलाश गुर्जर द्वारा रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
​चिकित्सक ने की दोनो की मौत की पुष्टि,स्वास्थ्य केन्द्र में उमड़ी भीड़
रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ चिकित्सक डॉ. प्रांकुर यादव ने दोनों महिलाओं की जांच- परीक्षण उपरांत उनकी मौत की पुष्टि की।एक ही समय में एक ही ग्राम पंचायत में पास के ही दो गांवों में हुई इस खौफनाक दर्दनाक प्राकृतिक आपदा घटना की खबर मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।धाकड़ और गुर्जर समाज की दो महिलाओं की अचानक हुई इस मौत से दोनों गांवों सहित पूरे रतनगढ क्षेत्र में मातम पसर गया है।
​पोस्टमार्टम की कार्रवाई परिजनों की मांग और नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अस्पताल की मेडिकल टीम जुट गई।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. प्रांकुर यादव, पवन भंडारी, तारेश ग्वाला और नेहा गोले की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की आवश्यक तैयारियां कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई।इस दौरान पुलिस के द्वारा भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर पंचनामा बनाया गया एवं मर्ग कायम कर जांच में लिया।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply

Exit mobile version