शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न ।

नीमच विधायक  दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक  ओमप्रकाश सकलेचा, कलेक्टर  हिमांशु चन्द्रा एवं पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास सहित जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासन अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन

 

विजयादशमी (दशहरा) पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन कनावटी, नीमच में पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास के निर्देशन में पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुलिस विभाग के शस्त्रों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नीमच  जिला पंचायत नीमच अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

शस्त्र पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस वाहनों का भी विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया।

नीमच पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं  ।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply

Exit mobile version