दुर्ग:
दुर्ग शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र इंदिरा मार्केट में पुलिस ने दबिश देकर नामी कंपनी आईटीसी (ITC) के ब्रांड ‘गोल्ड फ्लेक’ के नाम से बेची जा रही नकली सिगरेट के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर एसएसडी ट्रेडर्स (SSD TRADERS) में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹2,07,000 की कीमत की कुल 18,000 नकली सिगरेट जब्त की गई हैं।WhatsApp Image 2026 08 12 at 18.21.45 1
​यह कार्रवाई आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि और प्राइवेट आई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट सॉल्यूशंस के फील्ड ऑफिसर की लिखित शिकायत पर की गई। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी असली ब्रांड जैसी हूबहू पैकिंग और फर्जी क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रहे थे। पुलिस ने मौके से कुल 36 बंडल (18,000 सिगरेट) बरामद किए, जिन पर ₹115 की एमआरपी दर्ज थी।
​मामले में पुलिस ने गुरुनानक नगर निवासी विशाल जसवानी (36 वर्ष) और सदानी नगर निवासी निखिल सिहानी (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना जारी है।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version