थाना बड़वारा, जिला कटनी
तीनों आरोपियों के कब्जे से धारदार बका बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 25.09.2026 को बड़वारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नायर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम उमरेन्द्र पारधी पिता लिस्टर पारधी, उम्र 19 वर्ष एवं सोल्जर पारधी पिता राजेश पारधी, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी छिंदिया टोला, थाना बरही बताया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास लोहे के धारदार बका पाए गए। हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा मौके से दोनों धारदार हथियार जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में पुलिस को रोहनिया बायपास रोड पर एक व्यक्ति लोहे का धारदार बका लेकर घूमता हुआ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम लिस्टर पारधी पिता गोविंद पारधी, उम्र 55 वर्ष, निवासी छिंदिया टोला, थाना बरही बताया। उक्त व्यक्ति से भी धारदार हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, जो उसके पास नहीं पाए गए। पुलिस द्वारा हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सराहनीय भूमिका
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि सतेन्द्र सिंह, सउनि मोनेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र कुमार चढ़ार, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा
