सरवाड़/अजमेर
डाई नदी में पुलिया निर्माण में 1.70 लाख स्वीकृत होने से ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक शत्रुघ्न गौतम का जताया आभार
सरवाड़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम हिंगतडा़ में वर्षों से डाई नदी में पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय के अंतराल से चली आ रही थी इसी दौरान दो दिन पूर्व, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा हिंगतडा़ से स्यार डाई नदी रास्ते पर करीब 1.70 लाख रूपये स्वीकृत किए गए जिसमें ग्रामीणों ने विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार जाता है ग्रामीणो का कहना है की डाई नदी पुलिया की मांग कहीं वर्षों से चले आ रही थी जिससे बारिश के मौसम में खेतों में आना जाना बहुत मुश्किल हो गया था और नदी में पुलिया नहीं होने से काफी किसानों के खेत बिना फसल बोय रह जाते थे जिससे किसान काफी समय से परेशानी का सामना उठाना पड़ता था और ग्रामीणों ने पिछले कांग्रेस राज में भी पुलिया निर्माण के लिए प्रयास किया लेकिन पूर्व विधायक डॉ रघु शर्मा ने गांव की समस्या नहीं सुनी, फिर ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक शत्रुघ्न गौतम को पुलिया निर्माण को लेकर समस्या से अवगत कराया गया जिसमें विधायक शत्रुघ्न गौतम ने जल्द प्रयास कर डाई नदी पर पुलिया निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई जिसमें पुलिया निर्माण का कार्य जल्दी चालू किया जाएगा जिससे ग्रामीणों ने विधायक शत्रुघ्न गौतम का बहुत-बहुत आभार जताया, जिसमें बुथ अध्यक्ष शिवशंकर वैष्णव, भोपाल गुजर, महावीर माली, तेजमल गुजर, रामनिवास वैष्णव,श्ररण कीर, भंवर जैन, हगामीलाल कीर, सरदार गुजर , संकराम गुजर, पोलुराम सेन, मोती माली, बालकिशन जागीड़ ,हेमराज माली, धनराज कीर,सहित मौजूद थे
रिपोट,: शिवशंकर वैष्णव
