उदयपुर-इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद स. अ. व.के  योमे विलादत  जन्म दिवस के मौके पर मुस्लिम धर्म के लोगो ने बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसे ईद मिलाद उन नबी भी कहते है।इस त्यौहार को मुस्लिम धर्म के लोग दो  अन्य ईदो से अफजल समझते है

रबी उल-अव्वल इस्लामी कैलेंडर का तीसरा महीना है। इसी मुबारक महीने में पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की पैदाइश (जन्म) हुआ था। इसी खुशी में दुनिया भर के मुसलमान 12 रबी उल-अव्वल को ईद मिलाद-उन-नबी (जिसे ‘बारह वफात’ भी कहा जाता है) मनाते हैं।

​ यह महीना पैगंबर साहब की जीवन शिक्षाओं, उनके बताए रास्ते और उनकी सुन्नत पर चलने का संदेश देता है। उदयपुर ग्राम में अंजुमन कमेटी के द्वारा जुलूसे मुहम्मद निकाला गया जिसकी सरपरस्ती आला मस्जिद के सदर इकबाल अहमद ने की एव अगुवाई मस्जिद के इमाम साहब आबिद रजा ने की जिसमे लोगो को फल मिठाई एव लंगर लोगो को कमेटी एव इन्शानियत फाउंडेशन के द्वारा दिया गया जुलूस पूरे ग्राम के मुख्य मार्ग में निकाला गया रात में तकरीर का प्रोग्राम रखा गया जिसमे मौलाना अब्दुल्ला सिदिक्की द्वारा खिताब किया गया जुलूस में सभी वर्ग के लोग सामिल रहे।

स्वास्थ शिविर का आयोजन

इस आवसर में इन्शानियत फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे लोगो ने आकर निशुल्क स्वास्थ परी क्षण कराया जिसमे इकबाल अहमद,इमाम आबिद रजा,अब्दुल गनी मौलानाअब्दुल कदीर,शेख सब्बीर,मो ताहिर,शेख गुलाम,शेख रमजान,मो सलाम सरपंच बलदेव परते,उप सरपंच जगदीश यादव,अमित मिश्रा,सेमु मरकाम,मो नोसाद ,हैदर सिद्दीकी, शहीद शा,बाबू सलाम,मो साबिर,अकरम मन्सूरी,उस्मान मन्सूरी,सोहिल मन्सूरी,आरिफ खान ,आरिफ मन्सूरी,एव सभी मुस्लिम समाज एव ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Exit mobile version