छिंदवाड़ा पुलिस: कॉम्बिंग ऑपरेशन,एक ही रात में 125 वारंटियों की गिरफ्तारी 

अमित मिश्रा_ ब्यूरो छिंदवाड़ा:पुलिसवाला                               ,,,,,,जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे जी के निर्देशन मे चलाए गए विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ही रात में 27 स्थायी और 98 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 125 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 14-15 मार्च 2026 की रात शहर और देहात के थाना क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

⭐ देहात थाना टीम की बड़ी सफलता

कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान थाना देहात पुलिस ने दो लंबे समय से फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

20 हजार रुपये का इनामी आरोपी राजेंद्र धुर्वे, जो करीब 20 साल से फरार था, उसे जिला नर्मदापुरम से पकड़ा गया।

10 हजार रुपये का इनामी आरोपी प्रकाश मेहरा, जो 15 साल से फरार था, उसे सारणी (जिला बैतूल) से गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

👮 कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

थाना कुण्डीपुरा – 16 वारंटी गिरफ्तार

थाना चांद – 6 वारंटी गिरफ्तार

थाना देहात – 13 वारंटी गिरफ्तार

सर्वाधिक वारंट तामील करने वाली पुलिस टीमों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

🔎 बदमाशों और संदिग्धों की सघन जांच

कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने

115 गुंडा बदमाश

81 निगरानी बदमाश

2 जिला बदर आरोपी

51 कबाड़ियों की सघन जांच की।

🍾 अवैध शराब पर भी कार्रवाई

पुलिस ने 18 व्यक्तियों से 130 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

👨‍👩‍👧‍👦 8 गुमशुदा लोगों को मिलाया परिवार से

पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर 8 गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के कॉम्बिंग ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।

Leave A Reply

Exit mobile version