गरियाबंद SP वेदव्रत सिरमौर के नेतृत्व में बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत 19 किलो गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार
गरियाबंद: जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विद्वत सिरमौर के कुशल नेतृत्व में गरियाबंद पुलिस ने अवैध नशों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्यवाही की है। फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 19 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही की मुख्य बातें:
सटीक घेराबंदी: रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देशों के पालन में SP गरियाबंद द्वारा नशा तस्करों पर कड़ाई हेतु टीम गठित की गई थी। इसी कड़ी में फिंगेश्वर पुलिस ने टाटा सफारी वाहन को रोककर तलाशी ली।
जब्ती: वाहन से ₹9.70 लाख का गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन और मोबाइल सहित कुल ₹13 लाख का माल जब्त किया है।
एंड-टू-एंड कार्यवाही: मौके से अजय साहू, अंगद गायकवाड़ और दो नाबालिगों को पकड़ने के बाद पुलिस ने खरीदार महेन्द्र वर्मा (अभनपुर) को भी गिरफ्तार किया।
यह पूरी कार्यवाही फिंगेश्वर थाना प्रभारी और उनकी टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के सीधे मार्गदर्शन में संपन्न की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
