इंदौर

इंदौर। नवरात्रि पर्व पर गरबा पंडालों और भक्ति स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर ने बड़ा कदम उठाया है।

पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शहर के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस बल सहित शक्ति मोबाइल का गठन किया गया है। रविवार 12 अक्टूबर को पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय से 15 वाहनों की शक्ति मोबाइल टीम को ब्रीफ कर रवाना किया गया।

प्रत्येक एसीपी अनुभाग में एक शक्ति मोबाइल टीम तैनात रहेगी। टीम में एक महिला उपनिरीक्षक प्रभारी, 2 महिला आरक्षक और 2 पुरुष आरक्षक शामिल रहेंगे। ये टीमें प्रतिदिन रात के समय गरबा पंडाल, भजन संध्या, कन्या पूजन और भंडारा स्थलों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग करेंगी।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि टीम का उद्देश्य मनचलों, छेड़छाड़ करने वालों और नशा करने वालों पर कड़ी नजर रखना और वैधानिक कार्रवाई करना है। इसके साथ ही महिलाओं से संवाद बनाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 70491-24444 भी जारी किया गया है।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Comments are closed.

Exit mobile version