गोटेगांव सनातन परंपरा और संस्कृत का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए जिला फाटक के पास नवनिर्मित भगवान परशुराम भवन का आज भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ इस मांगलिक उत्सव की सबसे विशेष बात यह रही की आधुनिक चकाचौंध से दूर सबसे पहले गौ माता को परशुराम भवन में प्रवेश कराकर वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की गई इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अध्यक्षता ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज विशिष्ट अतिथि रहे मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल विधायक महेंद्र नागेश पूर्व विधायक संजय शर्मा रामस्नेही पाठक सत्यनारायण मिश्रा नंदराम पाठक हरनारायण तिवारी संतोष दुबे रहे
गौ पूजन से गूंजा परिसर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी बधाई
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्ण विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ नवरात्रि के प्रथम दिवस पर कलश स्थापना के साथ हुई मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और सर्व ब्राह्मण सभा की उपस्थिति में साक्षात गौ माता का पूजन कर उन्हें भवन के भीतर प्रवेश कराया गया इस दौरान पूरा परिसर भगवान परशुराम की जय और गौ माता की जय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा
संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा हमारी सनातनी संस्कृत में गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास माना गया है किसी भी शुभ कार्य भवन की शुरुआत अगर गौ माता के आशीर्वाद से हो तो वह है स्थान साक्षात तीर्थ बन जाता है भगवान परशुराम का यह भवन समाज को एकजुट करने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का एक बड़ा केन्द्र बनेगा लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में विप्र बंधु सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल विधायक महेंद्र नागेश पूर्व विधायक संजय शर्मा का श्रीफल भगवान परशुराम की फोटो भेंट कर भव्य स्वागत किया गया सर्व ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने इस परशुराम भवन के निर्माण में सहयोग देने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हाकम सिंह पटेल नगर पालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी दीपक सोनी नारायण दुबे सर्व ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमति प्रभा दुबे सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे पंडित लक्ष्मी नारायण तिवारी आशीष दुबे सुरेंद्र दुबे रामकिशोर दीक्षित विक्की तिवारी विनायक मिश्रा राकेश शर्मा नीरज पाराशर कमलेश दुबे डॉक्टर बसंत दुबे ओम दुबे शिवम दुबे राज दुबे विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे समापन पर फलाहार वितरण किया गया इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए पूरे क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Comments are closed.

Exit mobile version