इंदौर
इंदौर ट्रैफिक साथी एप बना मददगार, 25 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान*
इंदौर ट्रैफिक पुलिस की नई पहल आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में ट्रैफिक साथी एप और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 7049107620 पर 25 अगस्त को 25 शिकायतें आईं, जिनका तत्काल निराकरण किया गया।लसूड़िया, महावीर बाग, इमली बाजार, बड़ा गणपति, मरीमाता, कोठारी मार्केट, MR-10, पालदा नाका, तीन इमली सहित कई जगह जाम और अवैध पार्किंग की शिकायतें थीं। इतवारिया बाजार, स्कीम-71, बॉम्बे हॉस्पिटल, गीता भवन में अवैध पार्किंग पर क्रेन से कार्रवाई की गई।
22 सितंबर 2025 से अब तक कुल 3916 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 3892 का समाधान हो चुका है।नागरिक फोटो-वीडियो भेजकर शिकायत कर सकते हैं। एप डाउनलोड करें – https://indoretrafficsaarthi.com/download-app
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा

