कांकेर: अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में बान्दे पुलिस ने फरार आरोपी सागर काले (29 वर्ष, निवासी परभणी, महाराष्ट्र) को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने भानुप्रतापपुर बस स्टैंड पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी को पखांजूर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे कांकेर जेल भेज दिया गया है।

साझा करें जिम्मेदारी, दें पुलिस का साथ:

कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना अनुमति किसी की निजी फोटो या वीडियो वायरल करना संगीन अपराध है। ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply