शहडोल: जिले के दक्षिण वनमंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने अवैध कटाई के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने संरक्षित वनक्षेत्र से नीलगिरी के पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लकड़ी, वाहन और आरा मशीनें जप्त कर ली गई हैं।
कार्रवाई का विवरण
वन वृत्त शहडोल के वन संरक्षक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह (भा0व0से0) के निर्देशन, दक्षिण शहडोल की वनमण्डलाधिकारी सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा0व0से0) तथा सोहागपुर के उप वनमण्डलाधिकारी श्री संतोष कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में यह पूरी कार्रवाई की गई।
01 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन परिक्षेत्र शहडोल के सर्किल सिंहपुर अंतर्गत बीट जोधपुर के कक्ष क्रमांक/आर.एफ. 790 में अवैध कटाई चल रही है। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र शहडोल के वन स्टाफ और दक्षिण शहडोल वनमंडल के रात्रि गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त क्षेत्र की घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान देखा गया कि कुछ लोग वनक्षेत्र के अंदर नीलगिरी के वृक्षों को काटकर एक पिकअप वाहन में लोड कर रहे थे। वन अमले ने मौके पर ही घेरा डालकर आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से
वैध दस्तावेजों की मांग करने पर आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान
आर्सल चौरसिया पिता उमेश चौरसिया, निवासी केल्हारी, तहसील व जिला अनूपपुर (म.प्र.)
गंगाराम चौरसिया पिता प्रेमलाल चौरसिया, निवासी केल्हारी, तहसील व जिला अनूपपुर (म.प्र.)
अनुज चौरसिया पिता शोभनाथ चौरसिया, निवासी केल्हारी, तहसील व जिला अनूपपुर (म.प्र.)
वन विभाग की टीम ने मौके से निम्नलिखित सामग्री जप्त की है:
40 नग नीलगिरी के लट्ठें
03 नग आरा मशीन
01 पिकअप वाहन (क्रमांक: MP65ZB9489)
नियमानुसार सभी जप्तशुदा सामग्री (वाहन, आरा मशीन और नीलगिरी की लकड़ी) को सुरक्षित रूप से काष्ठागार नरसरहा डिपो में लाकर खड़ा कर दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी सफल कार्रवाई में शहडोल वन परिक्षेत्राधिकारी श्री विनायक कुमार गौतम, वनक्षेत्रपाल (वि.क.) श्री राजेश श्रीवास्तव, सिंहपुर परिक्षेत्र सहायक (कार्यवाहक वनपाल) श्री राकेश द्विवेदी, बीट प्रभारी अंतरा श्री अविनाश सिंह, बीटगार्ड जोधपुर (वनरक्षक) श्री रामकिशोर बैगा तथा अन्य वन स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही
अजय पाल







