Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

June 24, 2026
IMG 20260624 WA0576

मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 24 at 18.43.20

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और VLCC के साझा प्रयास से निखरा महिलाओं का व्यक्तित्व, दो दिवसीय ‘बी योर ओन स्टाइल’ कार्यशाला संपन्न

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ
  • मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति
  • रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और VLCC के साझा प्रयास से निखरा महिलाओं का व्यक्तित्व, दो दिवसीय ‘बी योर ओन स्टाइल’ कार्यशाला संपन्न
  • कलेक्टर श्री उइके ने जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
  • *पैरों में टैग, शरीर पर GPS डिवाइस लगाए गिद्ध ने बढ़ाया कौतूहल, वन विभाग ने बताया संरक्षण अभियान का हिस्सा*
  • छिंदवाड़ा :सड़क पर दो गुटों में मारपीट,15 मिनट तक चला हंगामा;एक युवक घायल
  • *आज पूर्णाहुति के साथ होगा श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, दोपहर 3 बजे से विशाल भंडारा*
  • *थाना विजयराघवगढ़  की अवैध रेत के विरुद्ध कार्यवाही* 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सुशासन तिहार 2026 के तहत फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर
Policewala

सुशासन तिहार 2026 के तहत फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

PolicewalaBy PolicewalaMay 11, 2026No Comments33 Views
444c112c 6873 49d4 952f e0c43ff5bfab


335ec2ca 4e38 4584 9085 fbe2c750c46a

335 आवेदनों में से अधिकांश आवेदनों का समाधान किया गया
प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का किया जाएगा निराकरण: प्रभारी मंत्री श्री बघेल

गरियाबंद, 11 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 01 मई से लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए। नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ, शिकायतें और मांगें संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत की। सभी विभागों द्वारा शिविर स्थल पर ही स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ प्राप्त आवेदनों का तुरंत परीक्षण और निराकरण किया गया। शिविर में कुल 335 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही किया गया।
इस दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल शिविर में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दे रहे है। ताकि अधिक से अधिक लोग इन विभाग की योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास, पीएम जनमन, पीएम उज्ज्वला, पीएम स्वामित्व सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी पात्र हितग्राही इन योजनाओं से वंचित न रहे। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासन द्वारा सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए लगाई गई है। जहाँ वे अपनी समस्या, मांग, शिकायत और सुझाव निःसंकोच रख सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर समस्याओं का निराकरण करें। इसमें अनावश्यक देरी न होने दें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शिविर के उद्देश्य को समझे। शिविर में दिए गए सभी आवेदनों का निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों के हितों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों की वास्तविक चिंतक है। प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदकर सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। राज्य में अब 82 लाख राशन कार्डधारक हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी परिवार भूखा न सोए। प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने पोखरा के लिए सर्व समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपये देने कि घोषणा की।
इस दौरान महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता आम जनता को आसानी से सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह शिविर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का माध्यम है, जहाँ उन्हें बिना किसी परेशानी के अपने अधिकारों और लाभों की जानकारी मिलती है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और शिविरों में पूरी निःसंकोच से अपनी समस्याएँ रखें।
राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने सुशासन तिहार के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में ग्रामीणों की मांग, समस्या एवं शिकायतों के निराकरण के लिए सुशासन तिहार चलाया जा रहा है। ग्रामीणों के समस्याओं का निराकरण समय-सीमा पर करें। हमारी सरकार सभी वर्गों की चिंता करती है। इस दौरान छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू ने भी संबोधित किया।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 04 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा की गई। इसी तरह सहकारिता विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को केसीसी कार्ड का वितरण किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 02 स्व-सहायता समूह के हितग्राहियों को जाल एवं आईस बॉक्स वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को वयोवृद्ध कार्ड एवं 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू, उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, वनमण्डलाधिकारी श्री शशिगानंदन के., जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदिनी साहू, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद

3e914ccb 178c 4af7 8168 57c17bb4ac68

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 16.45.29

*रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*

June 23, 2026
IMG 20260622 WA1704

5 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,201
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026818
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026747
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026607
Don't Miss
8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e Policewala

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

By PolicewalaJune 24, 202610

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव का दिया गया संदेश..मध्य…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG 20260624 WA0576

मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 24 at 18.43.20

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और VLCC के साझा प्रयास से निखरा महिलाओं का व्यक्तित्व, दो दिवसीय ‘बी योर ओन स्टाइल’ कार्यशाला संपन्न

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 24 at 18.10.55 1

कलेक्टर श्री उइके ने जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

June 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

June 24, 2026
IMG 20260624 WA0576

मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति

June 24, 2026
Visitors
1717291
This Month : 45156
This Year : 289208
Total Users : 1291528
Views Today : 2923
Total views : 5718330
Who's Online : 7
Server Time : 2026-06-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.