*छिंदवाड़ा :सड़क पर दो गुटों में मारपीट,15 मिनट तक चला हंगामा;एक युवक घायल*
छिंदवाड़ा। शहर के स्टेडियम के सामने राज टॉकीज जाने वाले तिराहे पर मंगलवार शाम आम का ठेला लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच करीब 15 मिनट तक सड़क पर जमकर हंगामा होता रहा।
मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने सड़क पर ही एक-दूसरे के साथ मारपीट की, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती सरेआम गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। *ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा*






