रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और VLCC के साझा प्रयास से निखरा महिलाओं का व्यक्तित्व, दो दिवसीय ‘बी योर ओन स्टाइल’ कार्यशाला संपन्न
रायपुर:
महिलाओं के व्यक्तित्व विकास, सौंदर्य जागरूकता और उनके भीतर छुपे आत्मविश्वास को एक नई उड़ान देने के उद्देश्य से ‘रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस’ द्वारा एक शानदार पहल की गई। क्लब ने ‘VLCC स्कूल ऑफ ब्यूटी’ के सहयोग से एक विशेष दो दिवसीय ब्यूटी एवं ग्रूमिंग वर्कशॉप ‘बी योर ओन स्टाइल’ का सफल आयोजन किया। इस रचनात्मक कार्यशाला में ६० से अधिक उत्साही महिला सदस्यों ने हिस्सा लेकर आधुनिक ग्रूमिंग के गुर सीखे।
यह विशेष कार्यशाला प्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ और VLCC स्कूल ऑफ ब्यूटी की हेड नम्रता गुगलानी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुई। कार्यशाला के दौरान उन्होंने व्यावहारिक प्रशिक्षण (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) देते हुए महिलाओं को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में काम आने वाले हेयर स्टाइल्स, बेसिक मेकअप और सही स्किन केयर रूटीन से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण और बारीक जानकारियां साझा कीं।
कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की सत्र २०२६-२७ की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि क्लब का ध्येय केवल सामाजिक सेवा गतिविधियों तक ही सीमित रहना नहीं है, बल्कि महिलाओं को एक ऐसा प्रेरक और ज्ञानवर्धक मंच देना भी है जहां वे स्वयं को सशक्त बना सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यशाला महिलाओं के लिए सीखने और खुद को निखारने का एक उत्कृष्ट माध्यम साबित हुई है। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागी महिलाओं ने न केवल सौंदर्य और मेकअप की आधुनिक तकनीकों को समझा, बल्कि यह भी जाना कि कैसे सही स्किन केयर और संतुलित ग्रूमिंग के जरिए अपने व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली व आत्मविश्वास से भरपूर बनाया जा सकता है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







