*थाना विजयराघवगढ़ की अवैध रेत के विरुद्ध कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य महोदय व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन पर रोक लगाते हुये धारा 106 बीएनएसएस के तहत की गई जब्ती की कार्यवाही।
विवरण – दिनांक 21/06/2026 को गश्त दौरान नदीपार पानी टंकी के पास विजयराघवगढ़ रोड पर एक लाल रंग का महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर की ट्राली में रेत परिवहन करते हुये मिलने पर वाहन को रोका, ट्रेक्टर चालक दिनेश केवट पिता तम्मा केवट उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गुड़ेहा थाना विजयराघवगढ़ द्वारा बिना वैद्य दस्तावेज के ट्रेक्टर ट्राली में रेत भरकर परिवहन करते पाये जाने पर ट्रेक्टर बिना नम्बर का चेसिस नम्बर ABNABAEXAMRAQ5745 इंजन नम्बर RMA2EAN1692 को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर वाहन चालक के विरूद्ध धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत इस्तगासा क्रमांक 19/26 कायम कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रकरण खनिज शाखा कटनी को भेजा गया है।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि संतोष कुमार स्वामी, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते, स्वतंत्र साक्षियों की मुख्य भूमिका रही।
जितेंद्र मिश्रा कटनी






