नरसिंहपुर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सनातन धर्म और केंद्र सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने गुरु स्थान झोतेश्वर धाम प्रवास के दौरान उन्होंने सनातन, युवाओं और चुनाव आयोग के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
शंकराचार्य ने कहा कि आज एक तरफ सनातन को बढ़ाने की बात कही जा रही है, तो दूसरी तरफ सनातन धर्म के दोनों गुरुओं की अवहेलना की जा रही है। जो लोग सनातन धर्म की बात करते हैं, उन्हें पहले सनातन के गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने नेताओं और अन्य लोगों द्वारा सनातन धर्म की व्याख्या किए जाने पर भी सवाल उठाए। कहा कि जो लोग भगवान राम को भगवान नहीं मानते और डंडे को गुरु मानने की बात करते हैं, वे सनातन धर्म को क्या बढ़ावा देंगे।
वहीं जैन समाज और युवाओं से जुड़े मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश के नौजवानों के हाथ में देश का भविष्य सौंपा जाना है, आज उसी नौजवान को कुचला जा रहा है। उन्होंने युवाओं पर की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
शंकराचार्य ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग सत्ता दल को फायदा पहुंचाने के लिए खुलेआम काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया की एक पत्रकार ने पूरे मामले को सामने रखा है, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अन्य अधिकारी बार-बार आपत्ति उठा रहे हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
Trending
- चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं अन्य वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*
- छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस _अन्तर्राजीय चोर 15 लाख के सोने चांदी के जेवर सहित गिरफ्तार
- साइबर सेल का सराहनीय कार्य ठगी के 79 हजार रुपये पर लगवाया लियन (होल्ड)
- दिल्ली प्रवास में संदीप रघुवंशी ने केंद्रीय संगठन को भेंट की ‘ दृष्टि है तो सृष्टि पुस्तिका
- बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब
- बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा
- डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति
- डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार



