छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस _अन्तर्राजीय चोर 15 लाख के सोने चांदी के जेवर सहित गिरफ्तार
♦️*संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक- 01/10/2026 को प्रार्थी संतोष फरकारे पिता कृष्णा फरकारे उम्र 48 साल निवासी महाजान लान के पिछे चंदनगांव ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह दिनांक 30/09/2026 को कम्पनी के काम से बिछुआ तरफ गया था उसकी पत्नि जो शिक्षिका है वह स्कूल गई हुई थी दिन के करीब 03.00 बजे जब प्रार्थी के पत्नि घर आई तो देखी की घर का ताला टुटा था घर के अन्दर आलमारी मे रखे कपडे बिखरे पडे थे आलमारी मे रखे सोना चांदी के जेवर किमती 15 लाख रूपये के एवं नगदी रूपये नही मिले कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 762/26 धारा 305(1),331(3)बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण में दिन मे हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पांडे के द्वारा तत्काल जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधित अपराधियो को पकडने के लिये दिशा निर्देशित दिये गये एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय आशीष खरे के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में तत्काल अपराध विवेचना एवं मुल्जिम पतासाजी के लिये एक टिम गठित की गई। पुलिस टिम के द्वारा लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सी सी टी व्ही फुटेज को बारिकी से खंगाला गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अज्ञात आरोपी की तलास पतासाजी के दौरान पुलिस टिम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की घटना स्थल के आस पास एक सिमरिया जिला रीवा का रहने वाला पुष्पेन्द्र कुशवाहा घुमते हुए दिखाई दिया है जो पुलिस टिम के द्वारा जब पुष्पेन्द्र कुशवाहा के बारे मे पता किया गया तो जानकारी लगी की पुष्पेन्द्र कुशवाहा एक अन्तर्राजीय चोर है जिसके विरूद्ध मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश मे कई चोरी के मामले एवं उत्तर प्रदेश मे गैंगस्टर एक्ट भी लगा हुआ है जो कई मामले मे फरार चल रहा है पुलिस टिम के द्वारा लगातार रीवा , सतना , चित्रकुट ,मैहर , कटनी मे जाकर संदेही की तलाश पतासाजी की गई तब पुलिस टिम को सूचना मिली की पुष्पेन्द्र सिवनी मे माल बेचने के लिये घुम रहा है जो पुलिस टिम के द्वारा संदेही पुष्पेन्द्र कुशवाहा को सिवनी से दस्तयाब कर पुछताछ करने पर पहले तो वह पुलिस को लगातार गुमराह करते रहा है बारिकी से पुछताछ करने पर अपना नाम पुष्पेन्द्र उर्फ सोनू पिता राजेन्द्र कुशवाहा उम्र 28 साल निवासी सिमरिया जिला रीवा का रहना वाला बताया जिसने अपने साथी विकाश उर्फ बहात्तर सिंग के साथ मिलकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया पुलिस टिम के द्वारा आरोपी पुष्पेन्द्र कुशवाहा के कब्जे से सोना – चांदी के जेवर किमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
♦️*गिरफ्तार आरोपी*
पुष्पेन्द्र उर्फ सोनू पिता राजेन्द्र कुशवाहा उम्र 28 साल निवासी सिमरिया जिला रीवा (म.प्र.)
फरार आरोपी
विकाश उर्फ बहात्तर सिंग पिता राजकुमार रजक निवासी डांट थाना सिमरिया जिला रीवा मध्य प्रदेश
♦️*जप्त संपत्ति-*
(1) एक सोने का रानी हार
(2) एक सोने का हार
(3) सोने की चेन
(4) सोने के कान झाले
(5) सोने का मंगलसूत्र पेंडेंट एवं 30 नग मोती
(6) सोने तीन अंगूठी
(7) सोने की हाय
(8) सोने की तीन नग लौंग
(9) चांदी की चार जोड पायल
(10) चांदी का करधन
(11) चांदी के 12 सिक्के एवं नगदी 1150 रूपये,
बरामद = कुल संपत्ति कीमती लगभग 15 लाख रूपये
अपराधिक रिकार्ड –
गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र के विरूद्ध एक गैंगस्टर का अपराध एक आर्म्स एक्ट का अपराध एवं छ: चोरी के अपराध कुल 08 अपराध पंजीबद्ध है!
महत्वपूर्ण भूमिका –
निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे , निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह बघेल , उपनिरीक्षक रंजीत सिंह धुर्वे, सउनि ब्रजेश रघुवंशी, आर.219 विकाश बैस, आर .732 सागर डहेरिया ,आर 430 निक्की विश्वकर्मा , सायबर सेल से प्रधान आर नितिन सिंह , आदित्य रघुवंशी एवं सतना सायबर सेल से दिपेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा: अमित मिश्रा
पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।







