चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं अन्य वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन श्रीमान अनिमेष दुबेदी उप पुलिस अधीक्षक महोदय तथा थाना प्रभारी माधव नगर श्री शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसे चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर की कार्यवाही कर चालक से मोटर साइकिल क्रमांक mp 21mg 9013 जप्त की गई ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24/10/26 को चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पालन पर अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु ग्राम निवार मे चेकिंग के दौरान 14 वाहन चालकों के विरूद्ध चलानी कारवाही कर 6300/- सम्मन शुल्क वसूल किया एवं एक वाहन चालक पर कार्यवाही के दौरान मोटर साइकिल क्र. MP 21 MG 9013 का चालक संदीप यादव पिता काशी प्रसाद यादव 31 वर्ष ग्राम बिचौली थाना बड़वारा जिला कटनी निवार बाजार में मोटर साइकिल को शराब पीये हातल मे लहराते मिला जिसे मौकै के चालक को एनालाइजर मशीन से चेक कराया गया जो चालक शराब पिये पाया गया जो मोटर साइकिल के चालक का कृत्य़ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का घटित करने पाये जाने से समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया जो चौकी निवार थाना माधवनग़र मे धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का कायम कर इस्तगाशा माननीय न्यायलय पेश किया जाता है ।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी प्रधान आरक्षक गौरव सेन आरक्षक अरविंद, बक़ील की अहम भूमिका रही ।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट�






