छत्तीसगढ़ में मौसम का बिगड़ेगा मिजाज, किसानों के लिए कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की चेतावनी।
चक्रवाती तूफान के असर से कई जिलों में तेज बारिश के आसार, फसल और पशुधन की सुरक्षा के लिए बरतें सावधानी।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 28 और 29 अक्टूबर को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि वे पक चुकी फसलों की कटाई फिलहाल टालें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करें। तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए सब्जियों, केले और फलदार पेड़ों को सहारा दें। पशुओं को सुरक्षित एवं सूखे स्थानों पर रखें।
किसानों और पशुपालकों से अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखें और संभावित नुकसान से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।







