नरसिंहपुर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सनातन धर्म और केंद्र सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने गुरु स्थान झोतेश्वर धाम प्रवास के दौरान उन्होंने सनातन, युवाओं और चुनाव आयोग के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
शंकराचार्य ने कहा कि आज एक तरफ सनातन को बढ़ाने की बात कही जा रही है, तो दूसरी तरफ सनातन धर्म के दोनों गुरुओं की अवहेलना की जा रही है। जो लोग सनातन धर्म की बात करते हैं, उन्हें पहले सनातन के गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने नेताओं और अन्य लोगों द्वारा सनातन धर्म की व्याख्या किए जाने पर भी सवाल उठाए। कहा कि जो लोग भगवान राम को भगवान नहीं मानते और डंडे को गुरु मानने की बात करते हैं, वे सनातन धर्म को क्या बढ़ावा देंगे।
वहीं जैन समाज और युवाओं से जुड़े मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश के नौजवानों के हाथ में देश का भविष्य सौंपा जाना है, आज उसी नौजवान को कुचला जा रहा है। उन्होंने युवाओं पर की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
शंकराचार्य ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग सत्ता दल को फायदा पहुंचाने के लिए खुलेआम काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया की एक पत्रकार ने पूरे मामले को सामने रखा है, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अन्य अधिकारी बार-बार आपत्ति उठा रहे हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
Trending
- लालपुर में मकान के भीतर मिला देशी-अंग्रेजी शराब का जखीरा, तीन बाइक भी बरामद
- पक्की सड़क की मांग को लेकर 06 घंटे हाईवे पर डटे ग्रामीण, एसडीएम के आश्वासन के बाद खुला जाम
- मोगली बाल उत्सव में शहपुरा और अमरपुर ने मारी बाजी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
- 50 बाइकों पर 100 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा
- रतनपुर की माटी से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तक श्याम बिहारी जायसवाल का सफर
- बेसहारा बच्चों ने मोक्ष में बताई अपनी व्यथा, आशीष ठाकुर ने दिलाए वस्त्र और आश्रय –
- शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध निवार पुलिस की कार्रवाई
- सेवा सेतु अभियान के तहत नवीन बस स्टैंड में लगेगा हितग्राही शिविर






