Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 16 at 18.39.32

*उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन*

June 16, 2026
WhatsApp Image 2026 06 16 at 18.36.43

*20 वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने की मांग, शिक्षक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

June 16, 2026
WhatsApp Image 2026 06 16 at 12.53.16

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन।         

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • *उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन*
  • *20 वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने की मांग, शिक्षक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
  • विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन।         
  • मुआर घाट में पटवा कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न
  • प्रशासनिक सर्जरी, पटवारी और सचिव के स्थानांतरण आदेश जारी
  • *वरिष्ठ अधिवक्ता व क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष हुए 81 वें वर्ष में प्रवेश*
  •  मेरठ के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ 5 अभियुक्त गिरफ्तार
  • घटना स्थल पर जाँच हो गई आसान अपराध अनुसंधान को मिलेगा अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन
क्षेत्रीय खबर

वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन

PolicewalaBy PolicewalaMay 4, 2026No Comments29 Views
WhatsApp Image 2026 05 04 at 17.53.39
वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने प्रशासन मैदान में, छपरवा में हुआ पहला शिविर
वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन
मुंगेली, 04 मई 2026//  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन को सशक्त बनाने और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार क निर्देशानुसार आज जिले के सुदूर वन क्षेत्र में स्थित ग्राम छपरवा से सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आयोजित इस शिविर ने प्रशासन की सक्रियता को अंतिम छोर तक पहुंचाने का संदेश दिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनो की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। इस दौरान पहुंचने वाले आमजनों को गर्मी से राहत दिलाने मनियारी नीर प्याउ घर में स्वच्छ पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी। शिविर में मांगों एवं शिकायतों से संबंधित 277 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र छपरवा के उन्नयन के लिए 19.19 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। WhatsApp Image 2026 05 04 at 17.53.39 1
      शिविर में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन प्रकरण सहित अन्य योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने को कहा। अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा तिवारी ने बताया कि जिले में 24 ग्रामीण एवं 09 शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जा रहा है। एसडीएम श्री पुजारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में नागरिक शिविरों में अपनी शिकायत, मांग और सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। WhatsApp Image 2026 05 04 at 17.53.38
हितग्राहियों को सामग्री प्रदान कर किया गया लाभान्वित
    शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया। पंचायत विभाग की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 50 हितग्राहियों को 21 लाख रूपए का चेक, 50 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 62 हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वीकृति आदेश, मनरेगा अंतर्गत 05 हितग्राहियों को जाब कार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन अंतर्गत 03 एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 02 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, 03 बच्चों को आधार कार्ड, 03 हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी, 04 को नोनी सुरक्षा बांड पेपर, 10 को विद्यारंभ प्रमाण पत्र, मछली पालन विभाग द्वारा 04 नाव जाल एवं आइस बॉक्स, 10 को नवीन राशनकार्ड, 11 हितग्राहियों को केसीसी के तहत 05.07 लाख रूपए का चेक, 10 कृषकों को अरहर, 06 आयुष्मान कार्ड, 02 वय वंदना कार्ड, 03 आभा आइडी कार्ड के साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पौधा वितरण कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं के छात्र प्रेमसागर सोनी एवं कक्षा 12वीं की छात्रा सुमन ध्रुव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद लोरमी, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
05 मई को ग्राम सुरदा में होगा शिविर का आयोजन
    सुशासन तिहार अंतर्गत 05 मई को मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सुरदा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कंतेली, बोधापारा, लैकडुम, दुल्लापुर (सो.), भरूवागुड़ा, देवरी, जमकोर, सुरदा, सुरेठा, अमलीडीह, बैहाकापा, संगवाकापा, देवगांव, सुरीघाट, खुजहा, चारभाठा, नवागांव (घु.), छटन, फंदवानी, गोपतपुर, गस्तीकापा, दामापुर (छ.) सेमरकोना, सिल्ली और दाबो के आमजन शामिल होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
राज शेखर यादव
 ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 16 at 18.39.32

*उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन*

June 16, 2026
WhatsApp Image 2026 06 16 at 18.36.43

*20 वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने की मांग, शिक्षक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

June 16, 2026
WhatsApp Image 2026 06 16 at 12.53.16

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन।         

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026813
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026746
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026601
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026556
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 16 at 18.39.32 क्षेत्रीय खबर

*उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन*

By PolicewalaJune 16, 202616

*उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन* *मनेंद्रगढ़ – एमसीबी*…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 16 at 18.36.43

*20 वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने की मांग, शिक्षक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

June 16, 2026
WhatsApp Image 2026 06 16 at 12.53.16

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन।         

June 16, 2026
WhatsApp Image 2026 06 16 at 12.40.03

मुआर घाट में पटवा कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

June 16, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 16 at 18.39.32

*उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन*

June 16, 2026
WhatsApp Image 2026 06 16 at 18.36.43

*20 वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने की मांग, शिक्षक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

June 16, 2026
Visitors
1703663
This Month : 31528
This Year : 275580
Total Users : 1277900
Views Today : 129
Total views : 5686231
Who's Online : 17
Server Time : 2026-06-17
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.