डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक आयोजित कार्यक्रम
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणापुरुष, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद एवं दूरदर्शी राजनीतिज्ञ परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल दमुआ द्वारा भाजपा कार्यालय में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री मनेश श्रीवास्तव जी ने डॉ. मुखर्जी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों, संगठन निर्माण में योगदान तथा भारत की एकता एवं अखंडता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, साहस और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है।
🖊️इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश साहू जी, पूर्व विधायक श्री हरिशंकर उईके जी, मंडल अध्यक्ष सोनू पाटील जी , पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मोनू साहू जी,मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मातृ शक्ति एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
डॉ. मुखर्जी जी का अमर उद्घोष—”एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे”—आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
जय भाजपा • विजय भाजपा
Trending
- शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड
- रायपुर में संदिग्ध “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच जारी
- गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस: एसपी वेदव्रत सिरमौर
- भूमि पूजन हुआ, फोटो खिंचे… लेकिन शिलान्यास के बाद विकास ‘गायब’!शहपुरा जनपद भवन निर्माण पर उठ रहे बड़े सवाल
- कूली छात्रों को यातायात नियमों की सीख, राजनांदगांव पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का संकल्प
- फरार आरोपियो व जुआरियों पर कुठला पुलिस का प्रहार
- जांजगीर-चांपा पुलिस की अनूठी पहल: विशेष शिविर में 106 साइबर पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, करीब 9 लाख की वापसी प्रक्रिया पूरी
- रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 70 लाख की चोरी का 6 घंटे में पर्दाफाश, घरेलू रसोइया और उसका साथी नागपुर से गिरफ्तार
