पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने मारपीट के मामले में काफी समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तारी एवं जुआरिओ पर की कार्यवाही –

  1. दिनांक 18/06/2026 को प्रार्थी राजनारायण पटेल पिता मुन्ना पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ग्राम पटवारा की रिपोर्ट पर आरोपी मनोज पटेल, रामसुजान साहू, लवकुश साहू, ओमप्रकाश साहू निवासी कैलवारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 508/26 धारा 296(a),119(1),351(3),3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना आरोपी मनोज पटेल मनोज पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी कैलवारा थाना कुठला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया, मामले के अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी किन्तु आरोपीगण फरार थे जो आज दिनांक 27/07/2026 को आरोपी रामसुजान साहू पिता सुन्दरलाल साहू उम्र 49 वर्ष, लवकुश साहू पिता रामसुजान साहू उम्र 21 वर्ष एवं ओमप्रकाश साहू पिता रामसुजान साहू उम्र 18 वर्ष 3 माह सभी निवासी ग्राम कैलवारा को गिरफ्तार कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
  2. दिनांक 26/07/2026 को पुलिस को मुखबिर से चाका बायपास स्थित राधे के टपरे के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़का गया जिन्होने अपना नाम 1. कमल चौधरी पिता राजू चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी चाका थाना कुठला, 2.शोभित साहू पिता किसन साहू उम्र 29 वर्ष निवासी मिशन चौकी हाल पुरैनी थाना कुठला जिला कटनी 3. आकाश कोल पिता रामजीकोल उम्र 32 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला 4. शेबू खान पिता बसीर खान उम्र 35 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला जिला कटनी का होना बताये मौके जिनके कब्जे एवं फड़ से 1,120 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए । आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई उक्त कार्यवाही को लेकर आरोपीगण चाका बायपास मार्ग पर राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर हंगामा कर रहे थे, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया तथा उनके विरुद्ध धारा 170/126(बी), 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम), कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
    विशेष भूमिकाः- निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, राहुल मिश्रा, महेन्द्र सिंह, शिवशंकर दुबे, ताहिर खान आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, शिशिर पाण्डेय एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
    जितेंद्र मिश्रा

Comments are closed.