रायपुर:
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तत्परता और सटीक तकनीकी सूचना का परिचय देते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर 70 लाख रुपये की बड़ी चोरी का सफल खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड घरेलू रसोइया और उसके साथी को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।
पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका आइकॉन (मोवा) निवासी प्रार्थी पंकज अग्रवाल के परिवार की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उनके नए रसोइया महेंद्र कुमार यादव ने अपने साथी पिंटू यादव के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवरात, दस्तावेज और 51.50 लाख रुपये नकद पार कर दिए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती दीपमाला कश्यप के सतत मॉनिटरिंग और निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
घटनास्थल और शहर के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करने पर पता चला कि दोनों आरोपी चोरी को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल से घड़ी चौक पहुँचे और फिर किराए की गाड़ी से रेलवे स्टेशन जाकर समता एक्सप्रेस में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने तुरंत आरपीएफ नागपुर से समन्वय स्थापित कर आरोपी महेंद्र कुमार यादव और पिंटू यादव (दोनों मूल निवासी जिला बांका, बिहार) को नागपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपियों के पास से 51.50 लाख रुपये नकद, जेवरात, दस्तावेज और दो मोबाइल फोन सहित लगभग 70 लाख रुपये का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस: एसपी वेदव्रत सिरमौर
- भूमि पूजन हुआ, फोटो खिंचे… लेकिन शिलान्यास के बाद विकास ‘गायब’!शहपुरा जनपद भवन निर्माण पर उठ रहे बड़े सवाल
- कूली छात्रों को यातायात नियमों की सीख, राजनांदगांव पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का संकल्प
- फरार आरोपियो व जुआरियों पर कुठला पुलिस का प्रहार
- जांजगीर-चांपा पुलिस की अनूठी पहल: विशेष शिविर में 106 साइबर पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, करीब 9 लाख की वापसी प्रक्रिया पूरी
- रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 70 लाख की चोरी का 6 घंटे में पर्दाफाश, घरेलू रसोइया और उसका साथी नागपुर से गिरफ्तार
- अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त
- रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच
