Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.56.36

*ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.49.34

*मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.17.44

*धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*

June 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • *ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*
  • *मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*
  • *धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*
  • *गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*
  • *विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*
  • स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।
  • *उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
  • 💥*स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त‌ की*।💥
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - कोटमीकला लूट और अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: बिलासपुर रेंज पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, हथियार और जेवरात बरामद
क्षेत्रीय खबर

कोटमीकला लूट और अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: बिलासपुर रेंज पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, हथियार और जेवरात बरामद

PolicewalaBy PolicewalaJune 3, 2026No Comments24 Views
WhatsApp Image 2026 06 03 at 9.22.09 AM

पेंड्रा/GPM

कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और जेवरात की बड़ी लूट की वारदात का बिलासपुर रेंज पुलिस ने पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों (TechINT) और जमीनी मुखबिर तंत्र (HumINT) के सटीक और बेहतरीन तालमेल से इस जघन्य कांड में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा, दो राउंड जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं।

WhatsApp Image 2026 06 03 at 9.21.49 AM
​यह पूरी कामयाबी पुलिस महानिरीक्षक (IG) बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में हासिल हुई, जिन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत खुद मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया था और अपराधियों की धरपकड़ के लिए कड़े निर्देश दिए थे। उनके ही निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जीपीएम श्री अविनाश मिश्रा, एसडीओपी (DSP) मरवाही श्री राजेश देवांगन और एसडीओपी (DSP) पेण्ड्रा श्री श्याम सिदार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। इस संयुक्त टीम में साइबर थाना बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकट्टा, थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक सनीप रात्रे, थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, ACCU बिलासपुर के उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, उप निरीक्षक अजय वारे, साइबर सेल मुंगेली के उप निरीक्षक सतेन्द्र पुरी गोस्वामी, उप निरीक्षक सनत मात्रे, पेण्ड्रा थाना प्रभारी उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, कोटमीकला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राम निवास राठौर और सिवनी चौकी प्रभारी सउनि नवीन मिश्रा समेत जीपीएम, मुंगेली व बिलासपुर रेंज की विभिन्न पुलिस इकाइयों के जवानों ने दिन-रात एक कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp Image 2026 06 03 at 09.33.44
​विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी खुशीराम साहू और उसके भतीजे राजाराम साहू (दोनों निवासी बिटकुला, सीपत) ने बिहार व झारखंड राज्य के अपने शातिर परिचित राहुल, संजय और राजू के साथ मिलकर इस लूट की पूरी रूपरेखा तैयार की थी। आरोपी राहुल अपने साथियों के साथ पहले खुशीराम के घर पहुंचा, जहाँ से ये सभी कोटमीकला क्षेत्र के देवरीखुर्द निवासी गया प्रसाद रजक के घर आकर ठहर गए। यहाँ से वे लगातार कोटमी बाजार के सर्राफा व्यापारियों की गतिविधियों और रेकी पर नजर रख रहे थे।
​मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे जब ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी अपनी दुकान बढ़ाकर सोने-चांदी से भरा बैग लेकर लौट रहे थे, तभी इन आरोपियों ने उन्हें घेरकर बैग छीनने का प्रयास किया। प्रदीप सोनी द्वारा डटकर विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उन पर अवैध हथियार से ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। कोटमीकला चौकी की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक से जेवरात का बैग लेकर फरार हो गए थे।
​हत्या और लूट के बाद सभी आरोपी देवरीखुर्द में गया प्रसाद रजक के घर पर इकट्ठा हुए, जहाँ लूटे गए आभूषणों का आपस में बंटवारा किया गया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने आभूषणों की पैकिंग सामग्री को पास की एक टेकड़ी पर जलाकर नष्ट कर दिया। इसके बाद खुशीराम साहू और गया प्रसाद रजक ने लूट के हिस्से के जेवरात, देशी कट्टा और कारतूसों को उसी टेकड़ी में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। पुलिस ने स्थानीय आरोपी खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य फरार बाहरी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें दीगर राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.56.36

*ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.49.34

*मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.17.44

*धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*

June 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026738
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026598
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026554
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.56.36 क्षेत्रीय खबर

*ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*

By PolicewalaJune 8, 20261

डिंडौरी मध्यप्रदेश  रिपोर्ट अखिलेश झारिया  *ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.49.34

*मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.17.44

*धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 17.31.41

*गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*

June 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.56.36

*ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.49.34

*मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*

June 8, 2026
Visitors
1686110
This Month : 13975
This Year : 258027
Total Users : 1260347
Views Today : 2029
Total views : 5651653
Who's Online : 9
Server Time : 2026-06-08
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.