- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
- राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
Author: Policewala
215.82 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जब्त, कीमत करीब ₹1.46 लाख — आरोपी मौके से फरार जुन्नारदेव। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुन्नारदेव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। माजरी क्षेत्र में कांबिंग गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से 25 पेटी अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 215.82 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,45,950 बताई गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार में सवार आरोपी विजय उर्फ गुड्डा वसूले निवासी…
इंदौर पुलिस कमिश्नर का बदमाशों पर प्रहार, 12 पर बड़ी कार्रवाई इंदौर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 12 आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। 7 बदमाश जिलाबदर: पुलिस ने 7 कुख्यात बदमाशों को इंदौर और आसपास के जिलों से बाहर रहने का आदेश दिया है। इन्हें 3 से 6 महीने तक इंदौर की सीमा में नहीं आना है। इनमें खजराना के अरबाज खान, अब्दुल रहीम उर्फ बाला, विशाल, लसूड़िया का विशाल उर्फ पप्पी और छत्रीपुरा के पार्थ, आकाश और राजा उर्फ विशाल शामिल हैं। 5 पर प्रतिबंध: 5 अन्य…
इंदौर नशे की लत पूरी करने को ऑटो चोर चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में इंदौर। वाहन चोर गिरोह पर चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक शातिर ऑटो चोर को गिरफ्तार कर 4 चोरी के ऑटो बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 8 लाख रुपये है।20 अगस्त को नूरानी नगर से ऑटो चोरी हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्कीम नंबर 71 झोपड़पट्टी के पास घेराबंदी कर आरोपी फरीद खान (28) निवासी खजराना को पकड़ लिया पूछताछ में उसने 4 ऑटो चोरी करना कबूला – 1. MP09R8140 – रॉयल रेजिडेंसी से 2. MP09R5798 – ग्रीन पार्क…
ग्रामीण की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची अंबाडा पुलिस, महिला को सकुशल परिजनों को सौंपा जुन्नारदेव अंबाडा। अंबाडा क्षेत्र में डायल-112 पुलिस टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से भटकी एक महिला को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला सकुशल अपने परिवार के पास पहुंच सकी। 🖊️जानकारी के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते एक महिला अपने घर से निकल गई थी और अंबाडा क्षेत्र में इधर-उधर घूमते हुए पाई गई। महिला को भटकता देख एक जागरूक ग्रामीण ने तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मामले की जानकारी…
शहडोल- विचारपुर कोयला खदान में अपनी जमीन देकर काम कर रहे स्थानीय भू-स्वामियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। प्रबंधन की लगातार अनदेखी और झूठे आश्वासनों से त्रस्त कर्मचारियों ने अब सीधे आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मानव संसाधन प्रमुख को सौंपे गए मांग पत्र में दो टूक चेतावनी दी गई है कि यदि 3 दिनों के भीतर समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ, तो खदान का चक्का पूरी तरह जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2025 में भी वेतन बढ़ोतरी और पारिवारिक चिकित्सा सुविधा को लेकर गुहार…
11,090 रुपए नकद, ताश की गड्डी और कार जब्त बिछुआ। थाना बिछुआ पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सोनपुर खमारपानी में ढाबे के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 7 लोगों को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जुआ रेड कार्रवाई की और आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। 🔹 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11,090 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।🔹 इसके अलावा…
वारदात के बाद जनप्रतिनिधि, सुरक्षा को लेकर दिखाई मुस्तैदी; कैमरों से अब संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर.. सैलाना । सैलाना वार्ड क्रमांक 3 में गत रात्रि हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ था। चोरी की वारदात ने आसपास के रहवासियों को भी सकते में डाल दिया। घटना के बाद नागरिकों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई। इसी बीच वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद प्रशांत सलोनी मांडोत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी तत्परता दिखाई कि महज…
शहडोल। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस ने फरार व लंबित वारंटियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में चलाए गए विशेष ‘कॉम्बिंग गश्त अभियान’ के तहत पुलिस टीमों ने रातभर दबिश देकर कुल 118 वारंट तामील कराए। इस सघन धरपकड़ अभियान से असामाजिक तत्वों और लंबे समय से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लंबित वारंटों की बारीकी से समीक्षा की और चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इस कार्रवाई…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया चंद्रविजय महाविद्यालय में एफडीपी का शुभारंभ, 45 प्राध्यापक और शिक्षक हुए पंजीकृत डिंडौरी। शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी में पीएम उषा कंपोनेंट-3 के अंतर्गत सात दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. अमर सिंह बुद्धे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों और शिक्षकों को शोध प्रविधि की आधारभूत अवधारणाओं, उपयोगिता तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन शेडमैप उद्यमिता विकास केंद्र डिंडौरी के तत्वावधान में समन्वयक एसके शर्मा के सहयोग से किया जा रहा है। शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया जनविश्वास अभियान से पहले प्रकरण निपटाने के निर्देश, किसानों की ई-केवाईसी और फार्मर आईडी पर विशेष जोर डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की पुरानी शिकायतों का प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी नियमित रूप…











