Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
b9f4f9a4 4f8f 4a5f 99be d0545e4091b0

डायल-112 अंबाडा पुलिस की तत्परता से भटकी महिला सुरक्षित पहुंची परिजनों के पास

August 31, 2026
dfcf36cc 958f 4bcb adc2 8b60ddaa54fa

वादों की आड़ में अनदेखी : विचारपुर कोयला खदान में आर पार के मूड में भूस्वामीअनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम

August 31, 2026
bdca220b ebf7 4d9f b728 f9d52fc6bd35

छिंदवाड़ा : बिछुआ पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश,7 जुआरी गिरफ्तार

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • डायल-112 अंबाडा पुलिस की तत्परता से भटकी महिला सुरक्षित पहुंची परिजनों के पास
  • वादों की आड़ में अनदेखी : विचारपुर कोयला खदान में आर पार के मूड में भूस्वामीअनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम
  • छिंदवाड़ा : बिछुआ पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश,7 जुआरी गिरफ्तार
  • चोरी की वारदात के बाद पार्षद का ताबड़तोड़ एक्शन, महज 3 घंटे में चौराहे पर लगवाए CCTV कैमरे….
  • शहडोल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: कॉम्बिंग गश्त में 118 वारंटियों पर कसा शिकंजा, अपराधियों में हड़कंप
  • शोध को नई दिशा देगा सात दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम
  • लंबित शिकायतों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर
  • अमरपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न दिवस पर कार्यशाला, मिलेट्स की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - लंबित शिकायतों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर
क्षेत्रीय खबर

लंबित शिकायतों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर

PolicewalaBy PolicewalaAugust 31, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 08 31 at 18.52.24

डिंडौरी मध्यप्रदेश 

रिपोर्ट अखिलेश झारिया 

जनविश्वास अभियान से पहले प्रकरण निपटाने के निर्देश, किसानों की ई-केवाईसी और फार्मर आईडी पर विशेष जोर

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की पुरानी शिकायतों का प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा करें और शिकायतकर्ता से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें।

 

11 वनग्रामों में लगेंगे विशेष शिविर

 

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर वाले दिन जिले के 11 वनग्रामों में भी कैंप आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने वन विभाग को शिविरों में आने वाले हितग्राहियों की शिकायतों और विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने बताया कि जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड शहपुरा में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी विभागों को शिविरों से पहले अपने लंबित मामलों का निराकरण करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी करने को कहा गया।

 

योजनाओं की राशि और सब्सिडी समय पर देने के निर्देश

 

कलेक्टर ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत राशि एवं सब्सिडी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों से योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहें।

 

जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल निकासी की व्यवस्था हो

 

बारिश के दौरान आवासीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आवासीय क्षेत्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए। जहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहां तत्काल पानी की निकासी कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

 

फार्मर आईडी और ई-केवाईसी का कार्य जल्द पूरा करें

 

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को फार्मर आईडी तैयार करने के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिले के राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को किसानों की ई-केवाईसी एवं फार्मर आईडी निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने को कहा गया।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारी किसानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें, ताकि पात्र किसानों को कृषि योजनाओं, अनुदान और अन्य सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

 

बैठक में डीएफओ अशोक सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 31 at 18.53.46

शोध को नई दिशा देगा सात दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम

August 31, 2026
WhatsApp Image 2026 08 31 at 18.30.30

अमरपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न दिवस पर कार्यशाला, मिलेट्स की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

August 31, 2026
WhatsApp Image 2026 08 31 at 12.01.43

पूर्व नक्सल प्रभावित गौरा कन्हारी में लगा स्वास्थ्य शिविर, 373 लोगों की हुई जांच

August 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,275
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026854
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026780
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026683
Don't Miss
b9f4f9a4 4f8f 4a5f 99be d0545e4091b0 Policewala

डायल-112 अंबाडा पुलिस की तत्परता से भटकी महिला सुरक्षित पहुंची परिजनों के पास

By PolicewalaAugust 31, 20264

ग्रामीण की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची अंबाडा पुलिस, महिला को सकुशल परिजनों को…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
dfcf36cc 958f 4bcb adc2 8b60ddaa54fa

वादों की आड़ में अनदेखी : विचारपुर कोयला खदान में आर पार के मूड में भूस्वामीअनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम

August 31, 2026
bdca220b ebf7 4d9f b728 f9d52fc6bd35

छिंदवाड़ा : बिछुआ पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश,7 जुआरी गिरफ्तार

August 31, 2026
99ef7bcc 50d4 4487 9398 06c0aec9a7ad

चोरी की वारदात के बाद पार्षद का ताबड़तोड़ एक्शन, महज 3 घंटे में चौराहे पर लगवाए CCTV कैमरे….

August 31, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
b9f4f9a4 4f8f 4a5f 99be d0545e4091b0

डायल-112 अंबाडा पुलिस की तत्परता से भटकी महिला सुरक्षित पहुंची परिजनों के पास

August 31, 2026
dfcf36cc 958f 4bcb adc2 8b60ddaa54fa

वादों की आड़ में अनदेखी : विचारपुर कोयला खदान में आर पार के मूड में भूस्वामीअनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम

August 31, 2026
Visitors
1854184
This Month : 66654
This Year : 426101
Total Users : 1428421
Views Today : 2766
Total views : 6021271
Who's Online : 12
Server Time : 2026-08-31
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.