Author: Policewala

बकेटिंग का कार्य पूरा नहीं करने पर एसडीएम सख्त, दो दिन में मांगा जवाब *डिंडौरी।* फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत सौंपे गए कार्यों में शून्य प्रगति और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही सामने आने पर एसडीएम डिंडौरी ने 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधित पटवारियों को दो दिवस के भीतर उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान 20 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पटवारियों को ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों में उपस्थित रहकर किसानों की फार्मर आईडी बनाने,…

Read More

चंदेरी-चंदेरी नगरपालिका कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी (एसडीएम) मनीष धनकर ने सुबह करीब 10:30 बजे कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की कई शाखाएं बंद मिलीं और कई प्रमुख कर्मचारी व अधिकारी अपनी सीट से नदारद पाए गए। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद शासकीय कार्यों और उपस्थिति में मिली इस बड़ी लापरवाही को एसडीएम ने बेहद गंभीरता से लिया है।बंद मिलीं शाखाएं, नदारद रहे कर्मचारीएसडीएम के औचक निरीक्षण के दौरान नगरपालिका की निर्माण शाखा, योजना शाखा और स्थापना शाखा पूरी तरह बंद पाई गईं और इन शाखाओं के प्रभारी व कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित थे।इसके अलावा:राजस्व…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेशअखिलेश झारिया कारण बताओ नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, कलेक्टर ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई डिंडौरी। मुख्यमंत्री कल्याण अभियान के तहत आयोजित संयुक्त शिविरों में अनुपस्थित रहने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कृषि विभाग के 21 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। संबंधित अधिकारियों की एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल्याण अभियान के संयुक्त शिविरों में संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद वे शिविरों में उपस्थित नहीं हुए। इसे शासकीय दायित्वों…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश  रिपोर्ट अखिलेश झारिया  डिंडौरी। जिले के पटवारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ, जिला शाखा डिंडौरी की ओर से कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में पटवारियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। पटवारी संघ द्वारा 31 अगस्त 2026 को कलेक्टर डिंडौरी के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के पटवारियों के खिलाफ लगातार वेतन रोकने, निलंबित करने, वेतन वृद्धि रोकने, रिलीव नहीं करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अमर्यादित…

Read More

स्कूल की ₹2.50 लाख फीस का हिसाब कहां है साहब? शाला प्रबंधन समिति ने प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग गरियाबंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पौंड की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल साहू ने विद्यालय की वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर गरियाबंद से लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में विद्यार्थियों से प्राप्त शुल्क राशि का स्पष्ट हिसाब प्रस्तुत नहीं करने, शाला प्रबंधन समिति के निर्णयों की अनदेखी, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सूचना समिति को…

Read More

25 आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने अधिकारियों को निर्देश गरियाबंद, 1 सितंबर 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम कौंदकेरा निवासी छन्नूलाल ने मुआवजा राशि दिलाने, राजिम निवासी मधु तिवारी ने…

Read More

भव्य संगीत समारोह में स्थानीय एवं अंचल के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, संगीत प्रेमियों ने जमकर सराहा राजिम। संगीत और कला के क्षेत्र में एक वर्ष की सफल एवं यादगार यात्रा पूर्ण करने पर कला मंच राजिम द्वारा प्रथम वर्षगांठ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सुरों से सजे इस समारोह में क्षेत्रभर के कलाकारों, संगीत प्रेमियों एवं कला अनुरागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने देर तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष श्री महेश यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुबोध…

Read More

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 19.840 किलो गांजा सहित ₹10.52 लाख का माल जब्त गरियाबंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना इंदागांव पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.840 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त TVS NTORQ स्कूटी एवं दो मोबाइल फोन सहित कुल ₹10 लाख 52 हजार का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति उड़ीसा से स्कूटी क्रमांक OD…

Read More

कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलें में 43 स्थायी व 111 गिरफ्तारी सहित कुल 154 वारंटियों को किया गिरफ्तार तथा 102 गुण्डा, 69 निगरानी एवं 40 कबाड़ियों की सघन चेकिंग । शराब की तस्करी/ खुले स्‍थान शराब पीने वाले 21 व्यक्तियों से 450 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आरोपियों पर सख्‍त प्रभावी कार्यवाही । थाना क्षेत्र में गुम हुये व्यक्तियों की तलाश कर 09 गुम इंसान को दस्तयाब कर परिजनो से मिलाया । प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की…

Read More

शराब के नशे में वाहन चलाते मिले चालक की मोटरसाइकिल जप्त, प्रकरण न्यायालय में पेश पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ग्राम निवार में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP…

Read More