- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
- चिरमिरी में फिर सजेगा आस्था, भक्ति और नारी शक्ति का रंगमंच, सीजन-3 में धूम मचाएगा रास गरबा महोत्सव 2026
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Author: Policewala
रायपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा ने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। राहुल देव शर्मा ने डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, फिशिंग, फर्जी APK, KYC फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग एवं जॉब फ्रॉड जैसे मामलों से सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने विद्यार्थियों को OTP, PIN, CVV और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक व ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह…
राजनांदगांव, 22 सितंबर। अवैध शराब के कारोबार और नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की पैकेजिंग करने वाले नेटवर्क के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना डोंगरगढ़ एवं पुलिस चौकी मोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराध क्रमांक 537/2026 की विवेचना के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 62 नग अवैध शराब, जिसकी मात्रा 11.160 लीटर और अंकित कीमत 3,368 रुपये है, बरामद की…
धमतरी, 22 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं का यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी उनि. खेमराज साहू ने विद्यार्थियों को यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को ब्रेथ एनालाइजर, स्पीड जांच उपकरण, बैरिकेड्स, रिफ्लेक्टिव जैकेट एवं अन्य यातायात सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय…
दुर्ग, 21 सितंबर। अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने अपने स्तर पर कैमरे स्थापित कर पुलिस को सहयोग प्रदान करने वाले जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया। नेहरू नगर और मुकुट नगर क्षेत्र में नागरिकों द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से झपटमारी की घटनाओं की पतासाजी में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में सहायता मिली। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटनाओं से जुड़ी गतिविधियों और आरोपियों की आवाजाही के साक्ष्य मिलने से पुलिस की विवेचना और पतासाजी में तेजी आई। अपराध नियंत्रण में…
रायपुर, 22 सितंबर। गणेश पंडाल देखने निकले परिवार से आजाद चौक के पास हुए विवाद के बाद कार का पीछा कर बैरन बाजार में पत्थर मारकर कांच तोड़ने वाले दो युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ कार से गणेश पंडाल देखने निकले थे। आजाद चौक के पास उनका दो युवकों से विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद प्रीतम परिवार सहित कार से…
सोनावनी नाका डोमनहिल से कोरिया कॉलरी होते हुए पोड़ी तक बनेगी बायपास सड़क, 25 लाख के सांस्कृतिक भवन का भी लोकार्पण एमसीबी/चिरमिरी। नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के सोनावनी नाका डोमनहिल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान करीब 7 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बायपास सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही सोनावनी नाका में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। भूमिपूजन के तहत प्रस्तावित…
हल्दीबाड़ी में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं चिरमिरी/एमसीबी। नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के हल्दीबाड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चिरमिरी व्यापार संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन एवं व्यापारी हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष रमा शंकर मिश्रा, सचिव…
एसपी राजेश व्यास, एएसपी हेमलता अग्रवाल व डीएसपी निकिता सिंह ने फीती लगाकर दी पदोन्नति की बधाई मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत नीमच पुलिस के चार कर्मचारियों को प्रधान आरक्षक (जीडी) पद पर पदोन्नति मिली है। इनमें अनुसूचित जाति संवर्ग से आरक्षक रचना चौरसिया और चेतन सिंह भाटिया तथा अनारक्षित संवर्ग से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक जगदीशदास और मोनवीर सिंह शामिल हैं। पदोन्नति के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं डीएसपी निकिता सिंह ने पुलिसकर्मियों को फीती लगाकर पदोन्नति की बधाई दी।* पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार आरक्षक से प्रधान आरक्षक…
फिरोजाबाद फिरोजाबाद: 15 साल से फरार आर्म्स एक्ट का वारंटी चढ़ा जीआरपी के हत्थे — फिरोजाबाद। पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे वांछित वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत जीआरपी फिरोजाबाद को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रेलवे इटावा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी फिरोजाबाद की टीम ने 15 वर्ष से फरार चल रहे NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सुखवीर सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार, जिला फिरोजाबाद है। इस पर थाना जीआरपी फिरोजाबाद में केस नंबर 3952/2012, मु.अ.सं. 127/2010 धारा 4/25 आर्म्स…
धमतरी, 21 सितंबर। गणेशोत्सव, झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस एवं जिला प्रशासन ने गणेश समितियों तथा झांकी-विसर्जन समितियों के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात, डीजे और विसर्जन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि झांकी एवं जुलूस निर्धारित मार्ग और प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही निकाले जाएं। जुलूस में चाकू, तलवार अथवा किसी भी धारदार हथियार का प्रदर्शन पूरी तरह…













