Author: Policewala

युवा शक्ति को विकास की धारा से जोड़ने पर जोर, संवाद–परिचर्चा और प्रश्नोत्तर के जरिए युवाओं ने रखे विचार गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें नए अवसरों और योजनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का गरियाबंद स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला…

Read More

रायपुर। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी कुबेर राठी अपनी पत्नी मंजू राठी के साथ शहर के विभिन्न गणेश उत्सव आयोजनों में शामिल हुए। कुबेर राठी ने कोटा स्थित जगन्नाथ चौक में सरस्वती क्लब गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की भव्य झांकी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्टेशन चौक स्थित नेहरू पारा में श्री श्री जनजागृति गणेश उत्सव समिति के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने पत्नी के…

Read More

महासमुंद। बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि किसी व्यक्ति को जबरन या बंधन में रखकर मजदूरी कराना अपराध है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बंधुआ मजदूरी से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने आने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Read More

इंदौर: इंदौर, 22 सितंबर 2026।* कलेक्टोरेट स्थित उपभोक्ता मार्गदर्शन केंद्र में एक महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब और फटी साड़ियों की पूरी राशि वापस दिलाई गई। दरअसल, श्रीमती नंदिनी साहू ने एमटी क्लॉथ मार्केट स्थित दुकान क्रमांक 77, राज लक्ष्मी साड़ी से 17 साड़ियां खरीदी थीं। उन्होंने 11 सितंबर को बिल नंबर 1724 से 2,640 रुपये और 12 सितंबर को बिल नंबर 1730 से 1,100 रुपये, कुल 3,740 रुपये का भुगतान किया था। आरोप था कि दुकान पर साड़ियां चेक नहीं करने दी गईं। घर आकर देखने पर कई साड़ियां फटी और खराब निकलीं। शिकायत…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया रपुरा में जनचौपाल व प्रशासनिक शिविर, शहपुरा में रात्रि विश्राम; कल शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि और बरखेड़ा आश्रम में पौधारोपण के बाद कुण्डम रवाना होंगी यात्रा डिंडौरी/शहपुरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा सोमवार शाम डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र पहुंची। करीब 250 बाइकों पर सवार लगभग 500 प्रतिभागियों के साथ पहुंची यात्रा का धीरवान कला और रयपुरा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। धीरवान कला में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर बाइक यात्रियों का अभिनंदन किया। वाराणसी से गुजरात के वडनगर की…

Read More

मोबाइल पर बातचीत और मैसेज को लेकर हुआ विवाद, डंडे व छाता जब्त धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेलीबड़ी पुलिस ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम धौराभाटा निवासी नारद लहरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे और दाऊ…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया वेयर हाउस के पास हुआ हादसा, संग्रामपुर की ओर से शहपुरा आ रहे थे बाइक सवार; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी शहपुरा। संग्रामपुर की ओर से शहपुरा आ रहे एक बाइक सवार के सामने अचानक भैंस आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसा वेयर हाउस के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार अरुण धूमकेति सहित दो बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अरुण धूमकेति मूल रूप से रमपुरी निवासी हैं और वर्तमान में शहपुरा में किराए के मकान में रहते हैं। वे दो बच्चों के साथ बाइक से संग्रामपुर की तरफ…

Read More

नशीले इंजेक्शन के प्रकरण में फरार आरोपी महेश नायक गिरफ्तार चिरमिरी – एमसीबी – पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), जिला एम.सी.बी. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चिरमिरी में नशीले इंजेक्शन के प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी आशीष जायसवाल, पिता स्व. रामलखन जायसवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी टिकरापारा बड़ा बाजार चिरमिरी के कब्जे से Rexogesic Buprenorphine Injection IP 26 नग एवं Avil Pheniramine Injection IP 26 नग, कुल 52…

Read More

सतना मध्य प्रदेश शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव सतना 22 सितम्बर 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सतना द्वारा महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। कैंपस ड्राइव शासकीय आईटीआई जे.आर. बिड़ला रोड सतना में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित होगा। कैंपस ड्राइव में अरविन्द फैशन इंदौर तथा एसपियर फुटवेयर वेल्लोर द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अरविन्द फैशन इंदौर में फ्रेशर्स, दर्जी (टेलर्स), चेकर, इस्त्री करने वाले एवं सहायक पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन…

Read More

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार नारायणपुर। अवैध हथियारों के निर्माण और रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोहकामेटा पुलिस ने भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर एवं एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोहकामेटा विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम किहकाड़ में दबिश दी। यहां जयराम पोयाम उर्फ करवो और…

Read More