रायपुर, 22 सितंबर। गणेश पंडाल देखने निकले परिवार से आजाद चौक के पास हुए विवाद के बाद कार का पीछा कर बैरन बाजार में पत्थर मारकर कांच तोड़ने वाले दो युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ कार से गणेश पंडाल देखने निकले थे। आजाद चौक के पास उनका दो युवकों से विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद प्रीतम परिवार सहित कार से आगे बढ़ गए।
आरोप है कि दोनों युवक कार का पीछा करते हुए बैरन बाजार पहुंचे और मौका पाकर कार के पीछे के कांच पर पत्थर मार दिया, जिससे कांच टूट गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज और घटना में प्रयुक्त वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर एक घंटे के भीतर उन्हें हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष यादव (19) और आदित्य सिंह ठाकुर (22), दोनों निवासी खो-खो पारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर के रूप में हुई है। मामले में अपराध क्रमांक 385/2026 के तहत धारा 296, 125, 324(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- नकली लेबल-होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, छह और गिरफ्तार
- यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
- सीसीटीवी लगाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान
- आजाद चौक के विवाद के बाद कार का पीछा कर पत्थर मारने वाले दो युवक एक घंटे में गिरफ्तार
- चिरमिरी में 7.46 करोड़ की बायपास सड़क सहित विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
- चिरमिरी व्यापार संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
- नीमच पुलिस के चार आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का प्रमोशन
- फिरोजाबाद: 15 साल से फरार आर्म्स एक्ट का वारंटी चढ़ा जीआरपी के हत्थे







