राजनांदगांव, 22 सितंबर। अवैध शराब के कारोबार और नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की पैकेजिंग करने वाले नेटवर्क के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना डोंगरगढ़ एवं पुलिस चौकी मोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराध क्रमांक 537/2026 की विवेचना के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 62 नग अवैध शराब, जिसकी मात्रा 11.160 लीटर और अंकित कीमत 3,368 रुपये है, बरामद की है। इसके अलावा नकली लेबल, होलोग्राम स्टीकर, शराब की बोतलों के ढक्कन, मोबाइल फोन तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त Grand i10 कार और एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की ग ई है। आज की कार्रवाई में जब्त समस्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में कुमार वर्मा, दिनेश्वरी वर्मा, पूरन वर्मा, राजेश्वर वर्मा, ओमप्रकाश साहू और गौतम बाई शामिल हैं। जांच के दौरान पूरन वर्मा के कब्जे से अधजला होलोग्राम स्टीकर, शराब का लेबल एवं मोबाइल, राजेश्वर वर्मा से होलोग्राम स्टीकर, लेबल और ढक्कन तथा अन्य आरोपियों से शराब, मोबाइल और वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार कुछ शराब की बोतलों पर दूसरे राज्यों के लेबल लगे पाए गए हैं।
इस मामले में पुलिस पूर्व में दऊआ वर्मा, नन्द किशोर वर्मा, तेजेश्वर साहू, देवव्रत वर्मा, आनंद अग्रवाल और जयकरण सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान पहले भी अवैध शराब के साथ खाली बोतल, लेबल, होलोग्राम स्टीकर, ढक्कन, प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग सामग्री बरामद की जा चुकी है।
पुलिस अब नकली लेबल और होलोग्राम की उपलब्धता, शराब की पैकेजिंग, स्रोत, परिवहन और वितरण से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जब्त मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले डिजिटल साक्ष्य, यूपीआई लेन-देन और कॉल डिटेल का परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही जब्त शराब एवं पैकेजिंग सामग्री का आबकारी विभाग तथा आवश्यकतानुसार एफएसएल एवं संबंधित निर्माण इकाइयों से सत्यापन कराया जा रहा है। मामले में आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर,मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
- नकली लेबल-होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, छह और गिरफ्तार
- यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
- सीसीटीवी लगाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान
- आजाद चौक के विवाद के बाद कार का पीछा कर पत्थर मारने वाले दो युवक एक घंटे में गिरफ्तार
- चिरमिरी में 7.46 करोड़ की बायपास सड़क सहित विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
- चिरमिरी व्यापार संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
- नीमच पुलिस के चार आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का प्रमोशन







