बूथ स्तर के कार्यकर्ता से प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी तक का सफर, राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों में भी निभा रहे सक्रिय भूमिका।
छत्तीसगढ़। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में युवा पीढ़ी के बीच अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे अग्निवेश शर्मा का सफर संगठनात्मक अनुशासन, राष्ट्रवाद और सामाजिक सेवा की भावना से जुड़ा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करने वाले अग्निवेश ने भारतीय जनता पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।
भाजपा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने अपने वार्ड में बूथ एवं ‘मन की बात’ प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई। जिला पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान भी पार्टी द्वारा सौंपी गई विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। लगातार जमीनी स्तर पर सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के चलते उन्हें पार्टी में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

24 वर्ष की उम्र में मिली प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी।
अग्निवेश शर्मा की संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। महज 24 वर्ष की उम्र में प्रदेश स्तर का दायित्व मिलना उनके राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इस जिम्मेदारी के तहत वे आर्थिक एवं समसामयिक विषयों पर पार्टी का पक्ष मीडिया के माध्यम से रखने और संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
राजनीति के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों में सक्रिय।
राजनीतिक गतिविधियों के अलावा अग्निवेश शर्मा सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। रुद्र सेना संगठन में राजीव लोचन महाराज के द्वारा उन्हें प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वे संगठन के प्रचार-प्रसार, मीडिया गतिविधियों और विस्तार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

गौसेवा और गौसंरक्षण को दे रहे विशेष महत्व।
अग्निवेश शर्मा की सामाजिक गतिविधियों में गौसेवा का भी विशेष स्थान है। सुंदरकेरा ग्राम में शुभम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली श्री श्याम गौशाला सेवा समिति को राज्य शासन द्वारा गौशाला आवंटित की गई है। यहां सैकड़ों गौमाताओं की सेवा और संरक्षण का कार्य प्रस्तावित है। इस समिति में अग्निवेश शर्मा संरक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका प्रयास गौसेवा की गतिविधियों को मजबूत करने और गौसंरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का है।
युवाओं को दिया जमीनी स्तर पर काम करने का संदेश।
अग्निवेश शर्मा का मानना है कि राजनीति केवल पद और प्रतिष्ठा हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। उनका कहना है कि युवाओं को राजनीति में आने से पहले संगठन और समाज के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की भावना विकसित करनी चाहिए।

बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी तक पहुंचने का उनका सफर संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत को दर्शाता है। वे भविष्य में भी राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती, गौसेवा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रिपोर्ट’: मयंक श्रीवास्तव







