रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने 4 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है।

आदेश के तहत निरीक्षक अजय झा को थाना तेलीबांधा से थाना आमानाका, निरीक्षक सुधांशु बघेल को थाना आमानाका से थाना उरला तथा निरीक्षक रोहित मालेकर को थाना उरला से थाना तेलीबांधा का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं निरीक्षक बालेश्वर लहरे को थाना टिकरापारा से हटाकर रक्षित केंद्र रायपुर में पदस्थ किया गया है।
यह आदेश 13 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने जारी किया गया है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव







