रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति खराब है और आज चुनाव हुए तो भाजपा एक इनोवा में ही आ जाएगी।
बघेल ने धान खरीदी की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने जातिगत जनगणना में ओबीसी वर्ग को शामिल करने और भिलाई सहित प्रदेश के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मांग भी उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों नए मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







