नीमच। जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यायों की नवीनस ने देर रात प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए 6 पुलिस अधिकारि पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। दो अलग-अलग आदेशों में थाना प्रभारियों सहित उप निरीक्षकों के प्रभार बदले गए हैं।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश क्र./पुआ/नीमच/स्थापना/20608-E/2026 दिनांक 12/11/2026 के अनुसार –
पहली सूची में –
1. उनि असलम पठान को थाना नीमच सिटी से हटाकर थाना नीमच कैंट भेजा गया है।
2. उनि गजेंद्र सिंह चौहान को पुलिस लाईन नीमच से थाना नीमच सिटी की जिम्मेदारी दी गई है।
3. उनि लक्ष्मण सिंह राठौर को पुलिस लाईन से थाना मनासा भेजा गया है। 
वहीं दूसरे आदेश क्र./पुआ/नीमच/स्थापना/20608-D/2026 के अनुसार –
1. निरीक्षक मोतीराम चौधरी को पुलिस लाईन से थाना प्रभारी रामपुरा बनाया गया है।
2. निरीक्षक हिमांशु चौहान को थाना प्रभारी मनासा से हटाकर पुलिस लाईन नीमच पदस्थ किया गया है।
3. उनि श्यामलाल कुमावत जो चौकी प्रभारी कंजार्डा हैं, उन्हें कंजार्डा के कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक थाना प्रभारी मनासा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एसपी राजेश व्यास ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद-रवानगी देने के निर्देश दिए हैं।
आने वाले समय कुछ थानों के प्रभारी ओर बदल सकते है ।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच







