Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.37.22

सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान
  • लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश
  • सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त
  • 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
  • बारिश में भीगी सरकारी धान, हजारों बोरियां सड़ीं; निगवानी वेयर हाउस की व्यवस्था पर उठे सवाल
  • रायपुर: रक्षाबंधन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, 12 लाख के जेवर जप्त
  • शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, बेघर गोवंश और सड़कों पर मंडराता संकट, कोई ध्यान देने वाला नहीं, गौ माता घूम रही हैं रोड पर पुकार रही भगवान को कि करो हमारी रक्षा, जिले के हर गांव में हैं अतिक्रमण होना चाहिए कार्यवाही
  • महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात का त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने दीं सख्त हिदायतें — राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, शिक्षा सुधार और किसानों की सुविधा पर दिया जोर
Policewala

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने दीं सख्त हिदायतें — राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, शिक्षा सुधार और किसानों की सुविधा पर दिया जोर

PolicewalaBy PolicewalaOctober 25, 2025No Comments0 Views
WhatsApp Image 2025 10 25 at 18.06.03

सिवनी / मध्यप्रदेश

WhatsApp Image 2025 10 25 at 18.06.04जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अभिलेख संधारण सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए तथा स्वामित्व योजना के तहत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाकर पात्रों को अधिकार पत्र वितरित करने को कहा।
कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी कार्य की भी समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्य त्रुटिरहित और पारदर्शी ढंग से पूरे किए जाएँ।

कलेक्टर ने आगे कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए और किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं बेलर जैसे आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने नरवाई जलाने पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरण आमजन से जुड़े होते हैं, अतः इनके निराकरण में लापरवाही न हो। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहें तथा मैदानी स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बेहतर परीक्षा परिणाम पर जोर

आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा परिणाम समीक्षा बैठक 24 अक्टूबर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में आयोजित की गई।
बैठक में प्राचार्यों को निर्देश दिए गए कि आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए ठोस रणनीति बनाएं, शिक्षकों की ई-अटेंडेंस और छात्रों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करें।
त्रैमासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल सके।
बैठक में डीईओ श्री एस.एस. कुमरे, सहायक संचालक श्री आर.आर. मेहता, सहायक संचालक श्री आर.पी. पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोदो-कुटकी पंजीयन की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

कलेक्टर श्रीमती पटले के मार्गदर्शन में रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो एवं कुटकी की उपार्जन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
कृषकों की सुविधा के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी गई है।
पंजीयन हेतु जिले में पाँच केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, सचिवों और रोजगार सहायकों को पंजीयन कार्य में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
कृषकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें।

कार्बाइट गन के उपयोग पर प्रशासन की सख्त एडवाइजरी

दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बच्चों के खिलौने के रूप में बिकने वाली कार्बाइट गन के प्रति जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
प्रशासन ने कहा है कि कार्बाइड से उत्पन्न गैस विस्फोटक प्रभाव डाल सकती है, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की संभावना रहती है।
यदि किसी नागरिक ने कार्बाइट गन खरीदी है तो उसका उपयोग बिल्कुल न करें।
अभिभावकों से कहा गया है कि वे बच्चों को ऐसी गनों से खेलने से रोकें और दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि इन गनों की बिक्री करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला संवाददाता — जितेंद्र बघेल
(खबरें सिवनी से)

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.37.22

सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.09.56

12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

August 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026848
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026776
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss

51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान

By PolicewalaAugust 24, 20261

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया 90 किलोमीटर दूर से जिला अस्पताल डिंडौरी पहुंचे रक्तदाता, रक्त…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.37.22

सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.09.56

12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

August 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

August 24, 2026
Visitors
1841403
This Month : 53873
This Year : 413320
Total Users : 1415640
Views Today : 4892
Total views : 5979925
Who's Online : 6
Server Time : 2026-08-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.